News in Brief

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ‘बिग बॉस सीजन 15’ से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां तक कि दोनों एक दूसरे के साथ साए की तरह रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर टीवी की ‘नागिन’ तेजस्वी प्रकाश की फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो के वायरल होते ही तेजस्वी प्रकाश की सगाई की खबरें तेज हो गईं. इस फोटो में एक्ट्रेस बड़े से डायमंड की अंगूठी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो के वायरल होते ही फैंस एक्ट्रेस की सगाई की अटकलें लगाने लगे. लेकिन एक्ट्रेस ने सगाई की है या फिर नहीं इसे हम आपको आगे बताएंगे.

फ्लॉन्ट की रिंग

इस तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हाथ में पहनी रिंग को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस फोटो में काफी खुश और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरे हाथ में एक्ट्रेस ने फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है. इसके साथ ही सटल मेकअप और ओपन हेयर उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं.

 

 

तो क्या चुपके से की सगाई?

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने जैसे ही ये फोटो उनके फैंस ने देखी तो एक नजर में ऐसा लगा कि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग सगाई कर ली है. वहीं इस फोटो का कैप्शन भी तेजस्वी ने ऐसे लिखा है कि लोगों का शक सगाई की तरफ गहराता जा रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा- ‘बिग डे.’ इसके साथ ही रिंग वाला आइकन शेयर किया.

 

 

आखिर क्या है सच

दरअसल, तेजस्वी प्रकाश ने सगाई नहीं की है बल्कि उन्होंने डायमंड रिंग के एक विज्ञापन को शूट किया है.इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के ‘बिग डे’ के कैप्शन के नीचे लिखी हुई लाइनों से हुआ. 

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर