)
The Raja Saab Twitter Review: ‘कल्कि 2898 एडी’ के 2 साल बाद प्रभास बड़े पर्दे पर एंट्री मार चुके हैं. काफी समय से चल रही चर्चा और सोशल मीडिया पर बने माहौल के बाद अब उनकी नई फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब, मालविका मोहनन नजर आ रहे हैं.
फैंस काफी समय से इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ था, जो अभी भी बरकरार है. इसके साथ सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो चुके हैं. लोग बता रहे हैं कि उनको ये फिल्म कैसी लगी और कहां क्या कमी नजर आई. शुरुआती रिव्यू की बात करें तो फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
कैसी लगी लोगों को ये फिल्म?
संक्रांति के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का मजा लेने के लिए काफी बड़ी संख्या में फैमिली ऑडियंस थिएटर का रुख कर रही है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. चलिए जनाते हैं आखिरी लोगों के ये फिल्म कैसी लगी? एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए लिखा, ‘#TheRajaSaabReview: फिल्म का पहला हाफ धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता है और इंटरवल से पहले का हिस्सा सबसे मजबूत लगता है’.
#TheRajaSaabReview : First Half #TheRajaSaab finds its rhythm as it moves toward the interval, with the pre-interval stretch standing out as a clear plus.
The film shines during #SanjayDutt’s backstory, particularly the sequences depicting his transformation and rise…
— CHITRAMBHALARE (@chitrambhalareI) January 8, 2026
2026 की 200 करोड़ी फिल्म, सेंसर बोर्ड ने नहीं दिया सर्टिफिकेट, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, 10 जनवरी को होनी थी रिलीज
यूजर के मुताबिक, संजय दत्त के बैकस्टोरी वाले सीन, खासकर तांत्रिक शक्तियों से जुड़ा उनका सफर, फिल्म की बड़ी ताकत है. रिव्यू में आगे लिखा है कि VFX की मदद से ये सीन काफी इंप्रेसिव लगते हैं और इंटरवल पॉइंट दूसरे हाफ के लिए उत्सुकता बढ़ाते हैं. शुरुआती हिस्सा थोड़ा स्लो है, जो कहानी की नींव है. जहां प्रभास अपने लापता दादा कनक राजू (संजय दत्त) की तलाश करते हैं. कुल मिलाकर पहला हाफ ठीक-ठाक बताया गया है, जबकि दूसरा शानदार बताया जा रहा है.
Good 1st half
Grand Mother scenes baaga vachhayi
Prabhas anna sentiment scene baaga vachhayi
Fights ,songs Fans ki feast #TheRajaSaab
— S (@UrsShareef) January 8, 2026
वहीं, एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘PRE INTERVAL MADDDDNEDSSS RIDE, GOOSEBUMPS’. एक और यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पहला हाफ अच्छा है. दादी वाले सीन और प्रभास के इमोशनल सीन असरदार हैं. फाइट्स और गाने फैंस के लिए ट्रीट हैं’. इन रिएक्शंस से साफ है कि फैंस को फिल्म के कई हिस्से पसंद आए हैं. हालांकि, कुछ दर्शकों को ने फिल्म के कुछ सीन में कमी नजर आई, जिनको और अच्छा बनाया जा सकता था.
#TheRajaSaab Below Par 1st Half!
Prabhas’s energy is the only mainstay so far. The rest is filled with outdated commercial elements that do not work. Some VFX shots, especially of Prabhas, look poor. It gets somewhat interesting only from the pre-interval. Needs a big 2nd half!
— Venky Reviews (@venkyreviews) January 8, 2026
एक यूजर ने लिखा, ‘#TheRajaSaab Below Par 1st Half. प्रभास की एनर्जी ही फिल्म को संभाल रही है’. उनके मुताबिक कुछ कमर्शियल एलिमेंट पुराने लगते हैं और कुछ वीएफएक्स शॉट्स कमजोर हैं. कहानी एक लालची लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दादा की हवेली बेचने की सोचता है, लेकिन वहां छुपे खौफनाक रहस्यों से सामना करता है. इस फिल्म के डायरेक्टर मरुति दासरी अब तक कई कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं, जिनके लिए वे जाने जाते रहे हैं.
मरुति दासरी की पहली हॉरर-फैंटेसी फिल्म
‘द राजा साब’ मरुति दासरी के करियर की एक अलग और नई कोशिश है. इस फिल्म के जरिए मरुति पहली बार हॉरर-फैंटेसी जॉनर में कदम रख रहे हैं. इसमें डर, इमोशन और शानदार अदाकारी का मेल देखने को मिल रहा है जो दर्शकों के लिए भी एक नया एक्सपीरिय बन गया है और साथ ही उनको काफी पसंद भी आ रहा है. अब देखना ये है कि प्रभास की ये फिल्म दर्शकों का कितना ध्यान खींच पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाती है.
