News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Paatni) को बीते दिन एक साथ घूमते स्पॉट किया गया था. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं. लेकिन इसके बाद टाइगर पर एक नई मुसीबत आ गई कि उनके खिलाफ महामारी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. इस FIR की खबर के बाद से  एक्टर की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) खासी नाराज हैं और उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है. 

मां ने दिया करारा जवाब

मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर टाइगर और दिशा का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलिस उन्हें रोककर बात इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर किया था. लेकिन अब विरल भयानी के पोस्ट पर  टाइगर की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने करारा जवाब दिया है. 

दिया ये रिएक्शन

आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा है, ‘आपके फैक्ट्स गलत हैं. दोनों घर आ रहे थे और पुलिस ने सिर्फ उनका आधार कार्ड चेक किया था. कोई भी ऐसे समय में घूमने में इंट्रेस्टेड नहीं है. प्लीज कुछ भी कहने से पहले अपने फैक्ट्स जरूर चेक कर लें. थैंक्यू.’

यूजर ने किया ट्रोल

लेकिन बात यहीं नहीं थमीं, यहां एक यूजर ने टाइगर पर निशाना साधने की कोशिश की, जिसपर आयशा ने कहा कि टाइगर ने कई जरूरतमंदों को खाना दिया है, लेकिन इस बारे में किसी ने नहीं बताया क्योंकि टाइगर खुद इस बात का शो ऑफ नहीं करना चाहता. आपको याद दिला दें कि इसके बाद विरल ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan और Jaya Bachchan की लवस्टोरी में खास था ‘लंदन’ ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें