News in Brief

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah character Abdul: टीवी की दुनिया का फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर आए दिन कई विवाद होते रहते हैं. कई एक्टर्स ने शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई आरोप भी लगाए हैं. शैलेश लोढ़ा से लेकर जेनिफर मिस्त्री तक ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाए है. अब शो में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद संकलन ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. 

अब्दुल ने किया रिएक्ट 
फेमस शो को लेकर हुए विवाद पर अब्दुल उर्फ शरद ने रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘काम चलने के बाद आपके पास कुछ नहीं है तो आप ब्लेम करते हो. गलत बात है. किसी पर भी इल्जाम नहीं लगाना चाहिए. आपके नसीब में उतना ही काम था और आप छोड़ गए थे. आपको बोला नहीं गया था कि आप इस शो से जाइए.’

‘असित मोदी बहुत अच्छे हैं….’
अब्दुल ने आगे असित कुमार मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘असित कुमार मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं. प्रोड्यूसर तो बहुत होते हैं, लेकिन ये प्रोड्यूसर परफेक्ट हैं. उनका कमिटमेंट ही बहुत खास है. पेमेंट एकदम टाइम पर और परफेक्ट है. एक दिन भी ऊपर-नीचे नहीं होता है. मैंने तो बहुत काम किया है. ऐसी-ऐसी जगह काम किया है, जहां शो बंद हो जाता है और फिर ऑफिस के चक्कर काटते रहो. आर्टिस्ट को टाइम पर पेमेंट मिलना बहुत जरूरी है. असित कुमार मोदी बेस्ट हैं. वो सबसे पूछते हैं कि कैसे हो. वो सबकी मदद करते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

‘जो शो छोड़कर गए आज कहीं नजर नहीं आते’
वहीं एक्टर्स को छोड़ने के बाद पैसे नहीं मिले या शो छोड़ने के बाद वापस आने का मौका नहीं मिला. एक्टर्स ने प्रोड्यूसर्स पर कई आरोप लगाए. इस पर अब्दुल उर्फ शरद ने कहा कि ‘जो शो छोड़कर गए उन्होंने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारी है. आप लोग अपनी मर्जी से शो छोड़कर गए. असित कुमार मोदी का भी तो नुकसान हुआ न तो वो अपने हिसाब से देंगे. वो उनके आपस की बात कि क्या एग्रीमेंट हुआ होगा. ऑडियंस के तौर पर मैं ये बोलूंगा कि जो भी गया है वो आजकल दिखता नहीं है. तारक मेहता नहीं कर रहे हैं पर और भी कुछ नहीं कर रहे हैं. सबका अपना-अपना डिसीजन होता है.’