News in Brief

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी इंडस्ट्री का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसी बीच शो के फेमस किरदार अब्दुल का रोल निभाने वाले शरद सांकला भी इस शो से लंबे समय से जुड़े हुए है. हाल ही में उन्होंने तारक मेहता शो में दयाबेन की वापसी और शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर बात की.

असित मोदी संग अपने रिश्ते पर बोले अब्दुल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर अब्दुल ने हाल ही में द आवारा मुसाफिर नाम के एक पॉडकास्ट में दयाबेन की वापसी और शो के प्रोड्यूसर को लेकर बातें की. अब्दुल उर्फ शरद सांकला ने इस दौरान मजेदार खुलासे किए और बताया कि असित मोदी के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है. वो पहले शो से उनके साथ जुडे़ हुए हैं. असित मोदी से अपने रिश्ते को लेकर अब्दुल ने बताया कि ‘हम दोनों नीला टेली फिल्म्स के पहले भी शो में साथ काम किया था. एक तरफ से कहा जाए तो मै उनके लए काफी लकी साबित हुआ, क्योंकि उनके प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत मेरे साथ ही हुई थी.’ उन्होंने बताया कि असित मोदी उन्हें लकी चार्म मानते हैं. 

8 साल बाद होगी दयाबेन की वापसी?
वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर शरद सांकला ने कहा कि ‘उन्हें नहीं लगता कि अब तारक मेहता में दयाबेन की वापसी होगी, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. असित मोदी नहीं चाहते हैं कि कोई एक्टर शो छोड़े. दयाबेन के किरदार में दिख रही दिशा वकानी को शो छोड़े करीब 8 साल हो गए हैं और बीते 8 साल से दर्शक उनका इंतजार कर रहे हैं.’ शरद ने आगे कहा कि ‘दर्शक की तरह गी असित मोदी भी दयाबेन के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.’ शरद के मुताबिक, अगर दयाबेन उर्फ दिशा वकानी शो में वापस लौटती हैं तो बहुत अच्छा और अगर नहीं लौटती हैं तो मेकर्स आगे बढ़ने का कोई और रास्ता निकाल लेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

करियर के शुरुआती दिनों को किया याद 
अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए शरद सांकला ने कहा कि ‘जब उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी, तो वो अक्सर छोटे-मोटे किरदार में ही नजर आते थे. उन दिनों उन्हें हीरो के दोस्त का किरदार ही मिलता था. फिर धीरे-धीरे वक्त बदला, चीजें बदली और कॉमेडी रोल्स मिलने लगे. धीरे-धीरे कॉमेडियंस को बेहतर किरदार मिलने लगे.’ शरद ने आगे कहा कि उनके लिए उस वक्त किसी किरदार को मना करना मुमकिन नहीं था.