
Toxic Nayanthara Look: कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के बाद ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का किलर लुक वायरल हो रहा है. ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस, हाई हील बूट्स और हाथ में बंदूक लिए नयनराता का ये क्लासी और किलर लुक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस फोटो को देखकर ना केवल फैंस बल्कि एक्ट्रेस के पति का मन भी डोल गया.
नयनतारा का फायर लुक
नए साल के आगाज से पहले नयनतारा अपने फैंस के लिए नए लुक का सरप्राइज लेकर आई हैं. फोटो में एक्ट्रेस की ये बोल्ड और क्लासी लुक उनके फैंस को झट से इंप्रेस कर गया. एक्ट्रेस के इस लुक को साउथ हीरो यश ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे देखने के बाद ठंडी में लोगों के गर्मी का एहसास हो रहा है.
गंगा बनकर आईं नयनतार
फोटो में अपने किलर लुक के अलावा एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन शानदार हैं. चेहरे पर गुस्सा और पीछे का बैकग्राउंड उनकी इस तस्वीर को और परफेक्ट बना रहा है. अपने लुक को नयनतारा ने बेहतरीन कैप्शन के साथ शेयर किया. पोस्ट में लिखा- ‘आप सभी टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स से गंगा से मिलवा रही हूं.’
11 फ्लॉप देने वाला वो स्टार, जिसे कई हिट फिल्मों से निकाला गया बाहर,सालों तक रहा बेरोजगार, एक फिल्म ने रातोंरात बनाया सुपरस्टार, नेटवर्थ 16,000,000,000
पति हुए फिदा
नयनतारा का ये फायर लुक देखने के बाद एक्ट्रेस के पति और प्रोड्यूसर अपने दिल को रोक नहीं पाए और झट से कमेंट में वाओ लिख दिया. इसके अलावा कई फैंस भी नयनतारा के इस लुक को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लगातार अपने दिल की बात लिख रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसे 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. जिसमें हिंदी के अलावा तमिल ,तेलुगू, मलयालम समेत कई अन्य भाषाएं हैं. इसमें यश और नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी भी हैं, ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. इस मूवी से सितारों के लुक आउट होने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है.
