

Urfi Javed Spotted: फैशनस्टा उर्फी जावेद को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया. उर्फी जावेद के इस दौरान के काफी सारे वीडियो सोशल मीजिया पर छा गए हैं और इसके साथ ही एक्ट्रेस का नया लुक भी टॉक ऑफ द टाउन बन गया है. उर्फी जावेद इस दौरान लाल कलर की मिनी स्कर्ट और हार्ट कट टॉप में बेहद बोल्ड लुक में दिखाई दीं. उर्फई ने अपनी ड्रेस को चेन के सहारे से कैरी किया था.
उर्फी जावेद के छूटे पसीने
इस दौरान उर्फी जावेद का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी जावेद एक लड़की जिसने हूडी पहनी हुई है उसे देखकर कह रही है कि इसे देखकर मुझे पसीना आ रहा है. इसके साथ ही वो कहती हैं कि मैं ये मुझे देखकर कॉन्शियस हो गई है मैं जितने कम कपड़े पहनी हूं ये उतने ही ज्यादा पहने हुए हैं. मुंबई के मौसम को लेकर उर्फी कहती हैं कि यहां गर्मी नहीं होती है.
बच्ची के साथ क्लिक कराई तस्वीरें
उर्फी जावेद का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही इस दौरान उर्फी जावेद की एक छोटी सी फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी आई. इस बच्ची और उसकी महिला के साथ उर्फी ने बेहद प्यार से तस्वीरें क्लिक कराईं.
उर्फी करती रहती हैं एक्सपेरिमेंट
उर्फी का हर एक पोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. ज्यादातर ये पोस्ट खबरों में उर्फी के अजीबोगरीब फोटोशूट को लेकर ही रहती हैं. दरअसल, अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ही खबरों में होती हैं. कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे के तो कभी सिर्फ फोटो लगाकर कपड़े बना लेती हैं.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

