News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आए दिन अपनी फैशन और कीमती ड्रेसेज के कारण सुर्खियों में रहती हैं. उनका नाम बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल और स्टाइलिश अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं. वहीं अब उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की अदाओं पर फिदा होने वालों के लिए आज सोशल मीडिया पर एक स्पेशल सरप्राइज सामने आया है. एक वीडियो में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार सामने आया है जिसमें वह अपनी किक की पावर दिखाती नजर आ रही हैं.

23 लाख से ज्यादा व्यूज 

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी फुर्ती के साथ लगातार हाई किक मारती नजर आ रही हैं. उनकी किक काफी दमदार लग रही है. इस वीडियो में समाने आने वाला उर्वशी का एक्शन अवतार उनके फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. देखिए ये वीडियो…

इसे भी पढ़ें: Sunny Leone शॉट के लिए हो रही थीं तैयार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चौंक कर उछल गईं

दिखाई अपनी निंजा टेक्नीक

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि वह अपनी आगामी फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह फिल्म एक एक्शन और स्टंट से भरपूर फिल्म होगी. इस वीडियो को देखकर उनक एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘ये है उर्वशी रौतेला की निंजा टेक्निक’. तो वहीं बाकी लोग भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे. 

इस सीरीज में आएंगी नजर

हाल ही में उर्वशी अरब के सुपरस्टार मोहमद रमजान के साथ ‘वर्साचे बेबी (Versace Baby)’ में नजर आईं थीं. आने वाले समय में वह जिओ स्टूडियोज की आने वाले वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आने वाली हैं.  

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor का ब्राइडल शूट VIDEO बना रहा दीवाना, कभी रेखा तो कभी लगीं श्रीदेवी

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें