News in Brief

Sunil Grover Making Roti: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर चूल्हे पर गोल-गोल रोटियां बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में एक्टर ने सिर पर टोपी और वूलेन कपड़े पहने हैं. एक्टर वीडियो में इतनी खटाखट रोटियां बेल और सेंक रहे हैं. जिसे देखकर उनके फैंस तक शॉक्ड हैं. 

चूल्हे पर बनाई रोटियां

सुनील ने रोटियां बनाने हुए इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा- ‘फ्रेंड्स रोटी खा लो…’ सुनील वीडियो में इतनी परफेक्ट रोटियां बनाते नजर आए कि शेफ रणवीर और सेलेब्स एक्टर के इस हुनर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

शेफ रणवीर हुए फिदा

सुनील के इस वीडियो पर शेफ रणवीर ने हार्ट वाला इमोजी शेयर किया. वहीं, मुक्ति मोहन ने कमेंट किया- ‘सूरज गोल चढ़ा, गोल पाजी की रोटी गोल-गोल. नाव घी लगाओ दा मान हो री सी.’ रणवीर बरार ने लिखा-प्रो ब्रो.’ इसके बाद मोहन मुक्ति ने लिखा- ‘भूख लग गई देख कर.’कड़ाके की ठंड में सुनील ग्रोवर का रोटी बनाने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडियन रोल की वजह से फेमस है. ‘द कपिल शर्मा शो’ वो कभी डॉक्टर गुलाटी बनें तो कभी गुत्थी बनकर लोगों को एंटरटेन किया.ये किरदार सुनील ग्रोवर के इतने ज्यादा पॉपुलर हुए कि लोग आज भी यूट्यूब पर एक्टर के इन्हीं शोज को बार-बार प्ले करके देखते हैं. 

इस शो में आ रहे नजर
टीवी शोज के अलावा सुनील ग्रोवर ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है. जिसमें ‘गजनी’, ‘जवान’, ‘भारत’, ‘ब्लैकआउट’, ‘बागी’, ‘गुडबॉय’ और ‘हीरोपंती’ शामिल है. ये आखिरी बार वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. वहीं, इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के चौथे सीजन में भी नजर आ रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है.