News in Brief

Amitabh Bachchan Mobbed in Surat: 83 साल के हीरो का क्रेज कैसे होता है उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. लेकिन, इसकी गवाही सूरत से वायरल हुआ वीडियो दे रहा है. अमिताभ बच्चन अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से गुजराज के सूरत पहुंचे. जहां पर बिग बी का ऐसा जोरदार स्वागत उनके फैंस ने किया कि महानायक का एयरपोर्ट से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखिए और एक्टर की इस तगड़ी फैन फॉलोइंग का क्रेज भी देखिए.

भीड़ से घिरे बिग बी

इस वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन हाई सिक्योरिटी के साथ है. बावजूद इसके बिग बी जैसे ही पुख्ता सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तो उन्हें फैंस का हुजूम घेर लेता है. एक्टर के ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश फैंस करते हैं और बिग बी फैंस को हाथ हिलाते हुए उन्हे वेव करते हैं. एक्टर के चारों तरफ फैंस की इतनी भीड़ नजर आ रही है कि एक्टर का वहां से निकलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

बेकाबू हुए फैंस

बिग बी जैसे तैसे इस भीड़ से निकलकर बाहर अपनी कार तक पहुंचते हैं. वीडियो में अमिताभ ब्लैक पैंट के साथ ग्रे कलर की प्रिंटेड जैकेट पहने हुए हैं और काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को जैसे ही विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो फैंस लगातार कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा- ‘द लीजेंडरी बच्चन साहब.’ दूसरे लिखा- ‘बॉस तो बॉस ही होता है.’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ‘किसी को घेरना इस तरह से फिर चाहे वो एक्टर ही क्यों ना हो वो ठीक नहीं है.’ 

‘वो सिर्फ सुपरस्टार नहीं,बल्कि इंस्टिट्यूशन हैं’,’किंग’में काम करने को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय

क्यों सूरत गए बिग बी?
बिग बी का अचानक सूरत पहुंचना कोई सरप्राइजिंग नहीं है. दरअसल, सूरत में 9 जनवरी से ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 3’ लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में शुरू हो रहा है. आईपीएल द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार ये इवेंट एक महीने तक चलने वाला है, जिसमें हाई ‘ऑक्टेन टेनिस बॉल टी 10 क्रिकेट’ और ‘इंडियन स्ट्रीट क्रिकेट’ होगा. सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मांझी मुंबई का मुकाबला श्रीनगर के वीर से होगा. पहला मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा. खास बात है कि अमिताभ बच्चन नीति अग्रवाल सहित मांझी मुंबई के सह-मालिक हैं. इसी वजह से वो सूरत पहुंचे हैं.