Welcome To Jungle Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो गया. ये फिल्म बीते साल से रिलीज होते-होते अब इस साल थिएटर में फैंस का मनोरंजन करने आएगी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि बल्कि 31 से ज्यादा सितारे एक साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे.
2026 में इस तारीख को आएगी मूवी
अहमद खान डायरेक्टोरियल इस मूवी में को इसी साल मेकर्स 26 जून, 2026 को थिएटर में उतारेंगे. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तड़पड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, बिंदु दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन, सइंयाजी शिंदे के अलावा और भी सितारे हैं.
आसान नहीं था ये मूवी बनाना
‘वेलकम टू जंगल’ को लेकर अहमद खान से हाल ही में एंटरटेनमेंट पोर्टल ने बात की. इनसे पूछा गया कि क्यों पुरानी स्टारकास्ट को रिपीट नहीं किया गया. इस सवाल का जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा- ‘हम लोगों का थॉट थोड़ा अलग था. वेलकम रेगुलर फिल्म बनी थी उसमें भी सिमिलर कास्ट जैसा कुछ नहीं था. अक्षय पहले में थे और जॉन दूसरी वाली में थे.इसके बाद तीसरे पार्ट में अक्षय को लिया गया. तो ये 360 डिग्री का टर्नअराउंड था. तो लोगों का आना जाना कॉमन चीज है.’
एक नाम से रिलीज हुई तीन फिल्में, अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर हो गए सुपरहिट तो गोविंदा की फूटी किस्मत
मुश्किल सफर रहा
अहमद खान ने कहा कि ‘वेलकम टू जंगल’ बनाना उनसे लिए आसान नहीं था वो भी इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ. अहमद ने कहा- ‘बहुत मुश्किल था लेकिन ये फिल्म मेकर का एक सफर होता है. शूट में बहुत सारी परेशानियां आईं…लेकिन डायरेक्टर को किसी भी हालात में मूवी को पूरा करना होता है. वेलकम मेरे लिए एक मुश्किल सफर रहा जिसकी वजह इसकी बड़ी स्टारकास्ट थी. एक्टर्स की डेट मैनेज करना,पैसा और रिक्वायरमेंट्स को ध्यान में रखना कोई आसान टास्क नहीं था.’
