News in Brief

Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: साल 2026 के सबसे धमाकेदार अवॉर्ड ‘जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24’ का आगाज हो चुका है. ऐसे में गुरुवार को द वेस्टिन, राजारहाट किसी टिनसेल टाउन से कम नहीं लग रहा है. रंग-बिरंगे रजिस्ट्रेशन डेस्क से लेकर रेड कार्पेट और रेट्रो विंटेज प्रोजेक्टर मॉडल तक पूरा माहौल जगमगा रहा है. ‘जी 24 घंटा बिनोदने सेरा 24’ को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस मेगा अवॉर्ड शो में कुल 24 कैटेगरी में सम्मान दिए जाएंगे. यहां सिर्फ अभिनेता-अभिनेत्रियों के ग्लैमर ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे काम करने वाले निर्देशक और टेकनिशियन के बेहतरीन काम का भी सराहा जा रहा है और उन्हें सम्मानित किया गया. 

‘जी 24 घंटा बिनोदने सेरा 24’ की मेज़बानी अभिनेता रुद्रनील घोष, निर्देशक सृजित मुखर्जी और मॉडल-अभिनेत्री सौरसेनी मैत्र कर रहे हैं. बेस्ट फिल्म के साथ-साथ बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर के लिए नामांकन पहले ही जमा हो चुके हैं. लेकिन हर किसी को उस पल का इंतजार था, जिसमें बेस्ट एक्टर के नाम का ऐलान होना था और वो पल भी आ गया. अवॉर्ड शो में फाइनली बेस्ट एक्टर मेल और फीमेल दोनों के ही नाम का ऐलान हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि किसने अपने नाम की ये ट्रॉफी है. इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देव को फिल्म प्रजातिपति 2 के लिए मिला है. जबकि बेस्ट एक्टर फीमेल का खिताब सुभाष्री गांगुली (गृहप्रवेश) और कोएल मलिक (शर्तापोर) ने अपने नाम किया है.

इनके बीच थी कांटे की टक्कर

Add Zee News as a Preferred Source

बेस्ट एक्टर मेल (फिल्म)

 

 नॉमिनेशन फिल्म नाम
1.देव (दीपक अधिकारी) धूमकेतु 
2.जीतू कमल गृहप्रवेश
3.प्रोसेनजीत चट्टोपाध्यायदेवी चौधुरानी
4.शिबोप्रसाद मुखर्जीआमार बॉस
5.अबीर चट्टोपाध्यायरक्तबीज 2
6.ऋत्विक चक्रवर्ती मृगया: द हंट (2025)
7.अंजन दत्तएई रात तोमार आमार
8.कौशिक गांगुली शोट्टी बोले शोट्टी किछु नेई
9.देव रघु डाकात
10.देव प्रजातिपति 2
11.अनिर्बान चक्रवर्तीद एकेन – बनारस ए बिभीषिका

बेस्ट एक्टर फीमेल (फिल्म)

 

 नॉमिनेशन फिल्म नाम
1.सुभाष्री गांगुलीलाव्हो गौरांगर नाम रे
2.सुभाष्री गांगुलीगृहप्रवेश
3.श्राबंती चटर्जी  देवी चौधुरानी
4.मिमी चक्रवर्तीरक्तबीज 2
5.कोएल मलिकमितिन: एकटी खुनीर सन्धानाय
6.कोएल मलिकशर्तापोर
7.कौशानी मुखर्जीकिलबिल सोसाइटी
8.इधिका पालरघु डाकात
9.ऋतुपर्णा सेनगुप्तापुरातन
10.रुक्मिणी मैत्रबिनोदिनी

कब टेलीकास्ट होगा ये शो

बता दें कि बंगाली सिनेमा लवर्स का पसंदीदा शो जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 की अवॉर्ड नाइट का प्रसारण टीवी पर 8 फरवरी की शाम 5.30 बजे शुरू हो जाएगा. वहीं, 7 बजे टीवी पर ये शो ऑन एयर हो जाएगा. अगर आप भी बंगाली गानों के शौकीन हैं और सिंगर की आवाज का जादू आपको मंत्र मुग्ध कर देता है तो बंगाली सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ‘जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24’ को देखना बिल्कुल भी मिस ना करें.