Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 बंगाल के सिनेमा और क्रिएटिविटी का सबसे बड़ा जश्न है. यह अवॉर्ड शो बंगाली मनोरंजन की दुनिया के कलाकारों को सलाम करने के लिए शुरू किया गया है, जो ‘जी 24 घंटा’ और ‘स्ट्रेटलाइन वर्ल्डवाइड’ की एक शानदार और ऐतिहासिक साझेदारी का नतीजा है. अवॉर्ड शो में फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी कंटेंट और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े कलाकारों, डायरेक्टर्स, टेक्नीशियन और कहानीकारों समेत सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इस अवॉर्ड शो का मकसद बंगाली कहानियों के पीछे छिपी क्रिएटिविटी और मेहनत को दुनिया के सामने लाना है.
क्यों खास है जी 24 घंटा का यह अवॉर्ड शो?
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 (Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24) इसलिए भी खास है, क्योंकि ये स्टार पावर नहीं बल्कि टैलेंट को पहचानता है. इसके साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं के हुनर को सलाम करता है. इसी वजह से ये अवॉर्ड शो दर्शकों और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुका है.
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: पॉपुलर टेलीविजन शोज में ये सितारे हुए नॉमिनेट, क्या इसमें है आपका फेवरेट?
जी 24 घंटा अवॉर्ड में हर टैलेंट को मिलेगा सम्मान
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 अवॉर्ड शो को अलग-अलग 47 कैटेगरी में बांटा गया है. जिसमें पॉपुलर और टेक्निकल दोनों शामिल हैं. इनके अलावा एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल किया गया है, ये अवॉर्ड उस कलाकार को दिया जाएगा, जिसने मनोरंजन की दुनिया के नाम अपनी पूरी जिंदगी कर दी.
Zee 24 Ghanta Binodone Sera 24: बंगाल के बिगेस्ट अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस से लेकर डायरेक्टर तक कौन-कौन हुआ नॉमिनेट, देखें पूरी लिस्ट
कब और कहां देख सकते हैं ये अवॉर्ड शो?
जी 24 घंटा बिनोदोन सेरा 24 अवॉर्ड शो का 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को ‘द वेस्टिन कोलकाता राजारहाट’ में आयोजन किया गया है. इस अवॉर्ड शो को आप टीवी पर 8 फरवरी को शाम 5 बजे सिर्फ Zee 24 Ghanta पर देख सकते हैं. बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी बिनोदोन सेरा 24 अवॉर्ड शो में डांस परफॉर्मेंस, लाइव म्यूजिकल और इमोशनल ट्रिब्यूट सेंगमेंट भी आपको देखने को मिलेगा. बंगाली सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे रेड कार्पेट पर अपना स्टाइल और ग्रेस से महफिल सजाएंगे और लाइमलाइट लूटेंगे.
