स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, सिलेंडर, जेनरेशन प्लांट और तीन लाख से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शनों की विश्व सहायता पहुंची; कोविड-19 के खिलाफ जंग में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता रवाना
भारत के आमूल टीकाकरण कवरेज ने 17 करोड़ खुराक का आंकड़ा छू लिया
17 करोड़ वैक्सीन लगाने में भारत विश्व में सबसे तेज
18-44 आयुवर्ग के 20.31 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण
पिछले दस दिनों में 3.28 लाख से अधिक मरीज औसतन रोजाना ठीक हो रहे हैं
Posted On: 10 MAY 2021 10:49AM by PIB Delhi
6,738 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटीलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को विश्व सहायता के रूप में प्राप्त हुये हैं। इस सहायता को कस्टम क्लीयरेंस के बाद हवाई जहाज और सड़क के जरिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना कर दिया गया।
एक अन्य अहम गतिविधि के तहत देश में कोविड-19 टीकाकरण ने 17 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही टीकाकरण के तीसरे चरण में और विस्तार हुआ है।
पूरी दुनिया में भारत ने सबसे तेजी से 17 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने में चीन को 119 दिन और अमेरिका को 115 दिन लगे।
आज सात बजे सुबह तक मिलने वाली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 24,70,799 सत्रों में कुल 17,01,76,603 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। इनमें 95,47,102 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्हें पहली डोज और 64,71,385 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 1,39,72,612 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 77,55,283 ने दूसरी खुराक ली।
इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 20,31,854 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 45-60 वर्ष आयुवर्ग के 5,51,79,217 ने पहली और 65,61,851 ने दूसरी खुराक ली। साठ साल से अधिक आयु के 1,49,83,217 ने दूसरी खुराक ली।
एचसीडब्लू |
1st डोज |
95,47,102 |
2nd डोज |
64,71,385 |
|
एफएलडब्लू |
1st डोज |
1,39,72,612 |
2nd डोज |
77,55,283 |
|
18-44 वर्ष आयुवर्ग |
1st डोज |
20,31,854 |
45-60 वर्ष आयुवर्ग |
1st डोज |
5,51,79,217 |
2nd डोज |
65,61,851 |
|
60 वर्ष से ऊपर |
1st डोज |
5,36,74,082 |
2nd डोज |
1,49,83,217 |
|
योग |
17,01,76,603 |
देश में अब तक जितनी खुराक दी गई हैं, उनमें से दस राज्यों का हिस्सा 66.79 प्रतिशत है।
18-44 आयुवर्ग के 2,46,269 लोगों को आज पहली कोविड डोज दी गई। पिछले 24 घंटों में 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 20,31,854 कोविड डोज दी गई। नीचे दी गई तालिका में 18-44 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन दिये जाने का आंकड़ा पेश किया जा रहा हैः
क्रमांक |
राज्य |
योग |
1 |
अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह |
904 |
2 |
आंध्रप्रदेश |
520 |
3 |
असम |
80,796 |
4 |
बिहार |
88,743 |
5 |
चंडीगढ़ |
2 |
6 |
छत्तीसगढ़ |
1,026 |
7 |
दिल्ली |
3,02,153 |
8 |
गोवा |
1,126 |
9 |
गुजरात |
2,94,785 |
10 |
हरियाणा |
2,54,811 |
11 |
हिमाचल प्रदेश |
14 |
12 |
जम्मू एवं कश्मीर |
28,658 |
13 |
झारखंड |
82 |
14 |
कर्नाटक |
10,782 |
15 |
केरल |
209 |
16 |
लद्दाख |
86 |
17 |
मध्यप्रदेश |
29,322 |
18 |
महाराष्ट्र |
4,36,302 |
19 |
मेघालय |
2 |
20 |
नगालैंड |
2 |
21 |
ओडिशा |
42,979 |
22 |
पुदुच्चेरी |
1 |
23 |
पंजाब |
3,531 |
24 |
राजस्थान |
3,16,767 |
25 |
तमिलनाडु |
14,153 |
26 |
तेलंगाना |
500 |
27 |
त्रिपुरा |
2 |
28 |
उत्तरप्रदेश |
1,18,008 |
29 |
उत्तराखंड |
21 |
30 |
पश्चिम बंगाल |
5,567 |
योग |
20,31,854 |
पिछले 24 घंटों में 6.8 लाख से अधिक टीके लगाये गये।
टीकाकरण अभियान के 114वें दिन (नौ मई, 2021) को 6,89,652 वैक्सीन की डोज़ दी गई। कुल 5,685 सत्रों में 4,05,325 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,84,327 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
तिथिः नौ मई, 2021 (114वां दिन)
एचसीडब्लू |
1st डोज |
4,897 |
2nd डोज |
7,192 |
|
एफएलडब्लू |
1st डोज |
26,082 |
2nd डोज |
21,599 |
|
18-44 वर्ष आयुवर्ग |
1st डोज |
2,46,269 |
45-60 वर्ष आयुवर्ग |
1st डोज |
92,769 |
2nd डोज |
1,38,198 |
|
60 वर्ष से ऊपर |
1st डोज |
35,308 |
2nd डोज |
1,17,338 |
|
कुल उपलब्धि |
1stडोज |
4,05,325 |
2ndडोज |
2,84,327 |
भारत की आमूल रिकवरी अद्यतन 1,86,71,222 रही। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.39 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,53,818 दर्ज की गई।
दस राज्यों में नई रिकवरी दर 74.38 प्रतिशत रही
दस दिनों के दौरान औसतन रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3.28 लाख से अधिक रही है, जिसे नीचे दिखाया जा रहा हैः
पिछले 24 घंटों में 3,66,161 नये मामले दर्ज हुये।
पिछले 24 घंटों में दस राज्यों में 73.91 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुये हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 48,401 हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 47,930 नये मामले दर्ज हुये, जबकि केरल में कुल 35,801 नये मामले दर्ज किये गये।
भारत का सक्रिय केस-लोड 37,45,237 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय केस-लोड में कुल 8,589 मामलों का झुकाव दर्ज किया गया।
तेरह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 82.89 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में हैं।
राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आ रही है, और इस समय वह 1.09 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,754 मौतें दर्ज की गईं।
दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 72.86 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (572) हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक में रोजाना के हिसाब से 490 मौतें दर्ज की गईं।
पिछले 24 घंटों में तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप शामिल हैं।
***
एचएफडब्लू/कोविड राज्य डाटा/10 मई, 2021/2
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस
(Release ID: 1717386) Visitor Counter : 1