News in Brief

सूचना और प्रसारण मंत्रालय

पत्र सूचना कार्यालय ने कार्यस्थल पर टीकाकरण अभियान का आयोजन किया

Posted On: 07 MAY 2021 8:30PM by PIB Delhi

पत्र सूचना कार्यालय ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में कार्यस्थल पर एक टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। डॉ. हर्ष प्रिया और श्री वैशाख के नेतृत्व में एक चिकित्सा दल ने लगभग 110 लोगों को टीके लगाए।

केन्द्र ने कार्यस्थलों (सार्वजनिक और निजी दोनों) पर कोविड-19 टीकाकरण सत्रों के आयोजन की स्वीकृति दे दी है। लगभग 100 पात्र और इच्छुक लाभार्थियों वाले कार्यस्थल वर्तमान कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के साथ स्वयं को टैग करके टीकाकरण का आयोजन कर सकते हैं। कार्यस्थल पर टीकाकरण का आयोजन न केवल सुविधाजनक है, बल्कि यात्रा से बचने में भी मदद करता है और यह कोविड-19 वायरस के संपर्क में आने के जोखिम को भी कम करता है।

****

एमजी/एएम/डीटी/एसएस

(Release ID: 1716989) Visitor Counter : 1