News in Brief

Ajit Pawar Plane Accident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार 28 जनवरी को बारामती के एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. अजित पवार आज बारामती में कुछ राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे. उनका विमान बारामती की हवाई पट्टी पर उतरने की कोशिश कर रहा था जब यह हादसा हुआ. विमान में सवार सभी लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है. लैंडिंग के वक्त रनवे नंबर 11 पर विमान हादसे का शिकार हो गया. वह विमान लेयरजेट 45 मॉडल का था. आइए देश के ऐसे बड़े नेताओं के बारे में जानते हैं जिनकी मौत विमान दुर्घटनाओं में हुई. 

एयर इंडिया प्लेन क्रैश
12 जून 2025 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में मारे गए सभी 241 लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे. 68 साल के विजय रूपाणी BJP के सीनियर नेता थे जिन्होंने 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. लंदन गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा और उसमें आग लग गई.

यह भी पढे़ं: हादसे से 23 मिनट पहले अजित पवार ने दी थी लाजपत राय को श्रद्धांजलि, एक्स पर पोस्ट कर लिखी थी ये बातें

Add Zee News as a Preferred Source

संजय गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून 1980 को दिल्ली में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी. उस समय संजय गांधी सिर्फ 33 साल के थे और वे दो सीटों वाला एक छोटा विमान उड़ा रहे ते तभी सफदरगंज हवाई अड्डे के पास उड़ान भरते समय उनका विमान क्रैश हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई थी. 

माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री माधवराव सिंधिया का 30 सितंबर 2001 को एक विमान हादसे में निधन हो गया था. वे ग्वालियर राजपरिवार से थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता थे. यह विमान हादसा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था और उस समय माधवराव सिंधिया कानपुर में एक चुनावी सभी में शामिल होने जा रहे थे. खराब मौसम की वजह से प्राइवेट विमान गिरा जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई. 

जीएमसी बालायोगी
जीएमसी बालायोगी, जो उस समय लोकसभा के स्पीकर और टीडीपी पार्टी के नेता थे, उनकी मौत 3 मार्च 2002 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी. यह हादसा आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था. ऐसा कहा जाता है कि उड़ते हुए हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने की वजह से वह हादसे का शिकार हो गया था. 

दोरजी खंडू
अरुणाचल प्रदेश के उस समय के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मौत 30 अप्रैल 2011 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी. उनका हेलीकॉप्टर चीन की सीमा के पास एक सुनसान इलाके में गिर गया था. यह हादसा इतना भयानक था और इलाका इतना दूर था कि हेलीकॉप्टर का मलबा खोजने में 5 दिन का समय लगा था. 

यह भी पढे़ं: Ajit Pawar Plane: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश

वाईएस राजशेखर रेड्डी
2 सितंबर 2009 को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत हेलीकॉप्टर हादसे में हुई थी. उनका हेलीकॉप्टर नल्लामाला की पहाड़ियों में गिर गया था. लापता होने के बाद बहुत बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और अगले दिन उनके दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का पता चला.