News in Brief

Arvind Vaidya Padma Shri 2026: अनुपमा स्टारकास्ट के लिए बड़ी खबर है. भारत सरकार ने पद्म श्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान का ऐलान किया. जिसमें अनुपमा के बापू जी को सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की. अनुपमा में बापू जी का रोल अरविंद वैद्य निभा रहे हैं. इन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा.

‘अनुपमा’ के बापू जी को सम्मान

‘अनुपमा’ सीरियल में अनुपमा का किरदार रुपाली गांगुली ने प्ले किया है जबकि बापू जी का रोल अरविंद वैद्य ने. दोनों की सीरियल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है. अरविंद वैद्य के अलावा कई दिग्गज हस्तियों को कई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

 

इन सितारों को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान
खास बात यह है कि लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र देओल का भी नाम है, जिन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. सूची में टीवी और फिल्म अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) और अभिनेता आर. माधवन के नाम भी शामिल हैं.इसके अलावा, हिंदी सिनेमा की प्लेबैक सिंगर अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता ममूटी, अभिनेता पीयूष पांडे (मरणोपरांत), और संस्कृत और कन्नड़ के लेखक और अनेक भाषाओं में कविता लिखने वाले आर. गणेश को भी पद्म भूषण मिला.

वहीं,भारतीय थिएटर,टेलीविजन,फिल्मों और ओटीटी पर शानदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री के लिए चयनित किया गया है. अभिनेता 6 दशकों से लगातार कला के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं.

कौन हैं अरविंद वैद्य?
अरविंद वैद्य की बात करें तो इन्होंने कई टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. जिसमें माया मेमसाब, गुमनाम और खिचड़ी शामिल है.इन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की. वहीं फेमस टीवी शोज में ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’,’लेडीज स्पेशल’, ‘बुरे भी हम भले भी हम’, ‘सास बिना ससुराल’ और ‘बा बहू और बेबी’ शामिल है.

इनपुट-एजेंसी