Hema Malini on Dharmendra Padma Vibhushan Honour: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन 24 नवंबर को हुआ था. एक्टर के निधन के ठीक दो महीने बाद इस सितारे को भारत सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया. जिसके बाद उनकी वाइफ और सांसद हेमा मालिनी का पहला रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने एक्टर के सम्मान को लेकर ऐसी बात कह दी कि बयान मिनटों में वायरल हो गया.
क्या बोलीं हेमा मालिनी?
एचटी सिटी से बात करते हुए हेमा मालिनी (Hema Malini) ने कहा- ‘मुझे ये खबर सुबह ही मिल गई थी. इस खबर से मुझे गर्व महसूस हुआ. इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना काफी योगदान दिया है. बतौर एक्टर और बतौर इंसान भी. वो बेहतरीन इंसान थे. हमेशा लोगों की मदद करते थे जो कि उनके अंदर एक एक्स्ट्रा आर्डिनरी क्वालिटी थी. वो इसके हकदार हैं.’
पहले ही मिल जाना चाहिए था…
इस बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि उन्हें ये सम्मान काफी वक्त पहले ही मिल जाना चाहिए था.एक्ट्रेस ने कहा- ‘ये सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था. लेकिन, अब भी मिला है तो ये सम्मान की बात है.’
धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सुरों की मलिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण…किन हस्तियों को मिले भारत के बड़े नागरिक सम्मान
2025 में हुआ निधन
धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन बीते साल 24 नवंबर को हुआ था. ये 1960 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे. इनके निधन के बाद इनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इस साल की पहली तारीख को रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था. इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे और एक्टर को स्क्रीन पर आखिरी बार देख सभी की आंख भर आई थी. आपको बता दें, धर्मेंद्र की पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है. प्रकाश कौर से शादी के बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. जिस वजह से एक्टर ने मुस्लिम धर्म स्वीकार करके हेमा मालिनी से शादी की.
