IAF will train British Pilots: भारतीय वायुसेना की ताकत का अंदाजा दुनिया के सभी देशों का है. भारतीय वायुसेना का नाम सुनते ही दुश्मनों के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं. इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. दरअसल, आने वाले समय में IAF के प्रशिक्षक ब्रिटेन जाकर वहां के फाइटर जेट के पायलटों को ट्रेनिंग देंगे. नई दिल्ली में आयोजित 19वीं यूके-इंडिया एयर स्टाफ वार्ता के बाद ये फैसला लिया गया है.
19वीं यूके-इंडिया एयर स्टाफ वार्ता के समाप्त होने के साथ एक बयान जारी किया गया है. इसके अनुसार, भारतीय वायु सेना (IAF) ब्रिटिश पायलटों को प्रशिक्षण देगी और इसके लिए IAF के पायलट तीन योग्य पायल रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) वैली में प्रशिक्षण देने के लिए जाएंगे. आरएएफ वैली में ही चार नंबर का ट्रेनिंग स्कूल स्थित है. RAF वैली में दुनिया भर में पर्वतीय और समुद्री अभियानों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता है.
इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
इतिहास के पन्नों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि यह पहला मौका है, जब भारतीय उड़ान प्रशिक्षक RAF वैली में ब्रिटिश पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं. एक बयान में बताया गया कि IAF की तैनाती शुरू में दो वर्षों के लिए होगी और इस दौरान ब्रिटिश में पायलटों को ट्रेनिंग दी जानी है. रॉयल एयर फ़ोर्स (आरएएफ) के पायलटों को बीई हॉक टी2 या टेक्सन टी1 विमान पर ये प्रशिक्षण भारतीय वायुसेना के उड़ान प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाना है. भारत भी हॉक को अपने मुख्य उन्नत जेट प्रशिक्षण विमान के रूप में प्रयोग करता है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के दरगाह परिसर में महाशिवरात्रि की पूजा पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- HC का फैसला आने दें!
बयान में और क्या कहा गया?
इससंबंध में जारी बयान में कहा गया है कि प्रशिक्षण संबंधी कार्यों पर RAF कमांडरों के लिए काम करते समय उड़ान प्रशिक्षक भारतीय वायुसेना के ही अधीन होंगे. वायु सेना के सहायक प्रमुख वाइस मार्शल इयान टाउनसेंड ने इस समझौते को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच य समझौता एक अहम कदम है. आगे कहा कि भारतीय क्यूएफआई को यूके मिलिट्री फ्लाइंग ट्रेनिंग सिस्टम में शामिल करने से हमारा सहयोग गहरा होगा. जानकारी दें कि QFI का मतलब क्लालिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर्स होता है.
वायुसेना वार्ता बैठक का उद्देश्य
गौरतलब है कि वायुसेना वार्ता वार्षिक बैठकों का हिस्सा है, इसमें आम तौर पर दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व दो-सितारा अधिकारी करते हैं और सैन्य सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा करते हैं. वायुसेना वार्ता का इससे पहले साल 2025 में लंदन में आयोजित किया गया था.
यह भी पढ़ें: जलकर राख हो जाएंगे दुश्मनों के मंसूबे, चीनी बॉर्डर के कुछ दूर असम में बना नॉर्थ ईस्ट का पहला हाईवे एयरस्ट्रिप
