India First Offshore Airport: भारत की ओर से महाराष्ट्र के पालघर जिले के तट पर स्थित वधावन में अपना पहला अपतटीय एयरपोर्ट बनाने वाला है. इससे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट को बड़ी छलांग मिल सकती है. तकरीबन 45,000 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रस्तावित एयरपोर्ट अरब सागर में बनने वाले वधवन डीप ड्राफ्ट पोर्ट के पास जमीन पर बनाया जाएगा. एयरपोर्ट के पूरा बन जाने के बाद यहां से हर साल 90 मिलियन यात्रियों को हैंडल किया जा सकता है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा.
प्रोजेक्ट की लागत
‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से परिचित अधिकारियों का कहना है कि इसकी कुल लागत में से 25,000 करोड़ रुपये भूमि सुधार पर किए जाएंगे और बाकि बची हुई राशि का इस्तेमाल टर्मिनल, रनवे और अन्य एयरसाइड-लैंडसाइड सुविधाओं जैसे एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च की जाएगी. महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (MDC) की ओर से पिछले साल शुरू किया गया एक पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन (Pre-feasibility Study) पूरा होने वाला है और यह प्रोजेक्ट के पैमाने और रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है. बता दें कि यह ऑफशोर एयरपोर्ट केवल यात्री परिवहन के लिए ही नहीं है बल्कि इसे एक प्रमुख एयर कार्गो हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है और यह वधावन पोर्ट से जुड़ा होगा. इससे भारत के इंडस्ट्रीयल रीजन को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने में मुख्य भूनिका रहेगी.
ये भी पढ़ें- अब राष्ट्रगान की तरह वंदे मातरम भी खड़े होकर गाना पड़ेगा? राष्ट्रगीत को लेकर मोदी सरकार ला सकती है खास नियम
माल ढोने के काम भी आएगा
बता दें कि इस एयरपोर्ट का निर्माण पश्चिमी महाराष्ट्र के पालघर जिले के तट से दूर एक पुनर्निर्मित द्वीप पर किया जाएगा. जमीन पर बने पारंपरिक हवाई अड्डों के विपरीत यह हवाई अड्डा समुद्र से ऊपर उठेगा, जिससे यह भारत का पहला नियोजित अपतटीय हवाई अड्डा (Offshore Airport) बन जाएगा. बताया जा रहा है कि इसके लिए अकेले भूमि सुधार पर ही प्रोजक्ट की कुल लागत का आधे से अधिक खर्च होने की उम्मीद है. यात्रियों के अलावा इस एयरपोर्ट से सामान भी ढोया जाएगा, जिसमें हर साल लगभग 30 लाख मीट्रिक टन तक माल की आवाजाही हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Rafale At Republic Day 2026 VIDEO: जिस राफेल को PAK ने किया था गिराने का दावा, उसने 900 किमी की रफ्तार से चीरा आकाश, दिखाए हैरतअंगेज करतब
एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी
पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट में एयरपोर्ट तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई कनेक्टिविटी विकल्पों का प्रस्ताव दिया गया है. इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क, पश्चिमी रेलवे नेटवर्क से मेट्रो कनेक्शन और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी शामिल हैं. इसके अलावा यह एयरपोर्ट प्रस्तावित उत्तान-विरार सी लिंक से भी जुड़ा होगा, जो मुंबई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला 8 लेन का कॉरिडोर है.
