News in Brief

Abhishek Jiya Engagement Rumours: जाने-माने यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की सगाई की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं. अभिषेक मल्हान और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दौरान हुई थी. ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद से ही इनके अफेयर को लेकर कयास लगाए जाने लगे. 

फैंस ने दोनों को साथ देखकर कई तरह की बातें करनी शुरू कर दी थीं. ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर अभिषेक और जिया की दोस्ती ने काफी चर्चा बटोरी. दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखते थे. शो खत्म होने के बाद भी लोगों ने दोनों को जोड़कर देखना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया, जिससे रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा मिली. सोशल मीडिया पर फैंस ने इन्हें ‘क्यूट कपल’ कहना शुरू कर दिया. 

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में बढ़ी थीं नजदीकियां

दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. हालांकि, 2024 में दोनों ने इन अफवाहों पर विराम लगाने की भी कोशिश की. उस समय अभिषेक और जिया ने साफ किया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं. उन्होंने ये भी कहा था कि उनका रिश्ता कभी रोमांटिक नहीं रहा. इसके बाद दोनों की बातचीत और साथ दिखना भी कम हो गया. लोगों को लगा कि अब ये सभी अफवाहें खत्म हो चुकी हैं, लेकिन करीब 1 साल बाद फिर से इन दोनों के नाम सुर्खियों में आने लगा. 

 ‘धुरंधर’ बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्म, दुनियाभर में कमाए 1053 करोड़, अगर नहीं होती मिडिल ईस्ट में बैन, तो 100 करोड़ ज्यादा करती कमाई

क्या सच में दोनों ने गुपचुप कर ली सगाई?

हाल ही में टेली खजाना नाम के एक पेज ने ट्वीट कर दावा किया, ‘फुकरा इंसान और जिया शंकर ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर लिया है और जल्द ही सगाई हो सकती है’. इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. फैंस एक बार फिर कंफ्यूज हो गए कि क्या वाकई दोनों फिर से करीब आ गए हैं. हालांकि, इस दावे के बाद भी अभिषेक और जिया की तरफ से कोई पुख्ता बयान सामने नहीं आया है. इन चर्चाओं के बीच एक और बात लोगों का ध्यान खींच रही है. 

2024 में खत्म हो गई थी दोनों की दोस्ती 

अभिषेक और जिया एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते. इससे पहले 2024 में जिया शंकर ने लिंक-अप अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा था. उन्होंने कहा था कि उनका और अभिषेक का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था और अब वो भी खत्म हो चुकी है. जिया ने साफ कहा था कि इस तरह की बातें उनके परिवार और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाती हैं. काम की बात करें तो जिया शंकर ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के अलावा कई टीवी शोज में काम किया है.

अभिषेक मल्हान और जिया शंकर का वर्कफ्रंट 

वे ‘पिशाचिनी’, ‘काटेलाल एंड संस’, ‘लाल इश्क’, ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘क्वींस हैं हम’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म ‘वेड’ में रितेश देशमुख के साथ काम कर खास पहचान बनाई. वहीं अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया में लगातार एक्टिव हैं और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. अब देखना ये है कि ये दोनों इस बढ़ते मामले और अफवाहों पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और फैंस को सच से रूबरू करवाते हैं, जिसका सबसे वेट कर रहे हैं.