News in Brief

Babri Masjid Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति (Replica) के निर्माण कार्य की शुरुआत आज से शुरू होने जा रही है. बाबरी की नींव रखे जाने के करीब दो महीने बाद आज से इस परियोजना का काम शुरू किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे शिलान्यास समारोह आयोजित होगा, जिसमें लगभग 1200 लोगों के कुरान पाठ में शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा.

 कुरान के पाठ के साथ शुरू होगा बाबरी का निर्माण 

इस परियोजना की घोषणा और नींव रखने वाले जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख और पूर्व तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को मस्जिद का डिजाइन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया. मंगलवार को स्थल पर जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज रहीं. ग्राउंड जीरो पर कई अर्थमूवर मशीनें तैनात की गई हैं और कुरान पाठ के लिए अलग स्थान तैयार किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, बाबरी मस्जिद प्रतिकृति (रेप्लिका) बनाने की घोषणा के बाद हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने निलंबित कर दिया गया था. पार्टी से अलग राह पर चल रहे कबीर ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित टिप्पणी भी की. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे कुरान के पाठ के साथ बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा.

 

बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा: सीएम योगी 

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा. बाराबंकी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा और इसलिए बाबरी इमारत का पुनर्निर्माण भी कभी नहीं होगा. योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि योगी जी जो चाहें कहें. अगर उन्हें बाबरी मस्जिद का निर्माण रोकना है तो उन्हें यहां आना होगा. मुर्शिदाबाद पहुंचने के बाद हम देखेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान राजनीतिक उद्देश्य से दिया गया है. कबीर ने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण के दौरान हमने विरोध नहीं किया था, फिर वे इसका विरोध क्यों कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: जिस कुर्सी पर बैठते थे पिता, वहां मां को बिठाते हुए रो पड़ा बेटा- अजित पवार के परिवार का भावुक Video

इस मामले में तनाव और बढ़ सकता है क्योंकि एक दक्षिणपंथी समूह ने उत्तर प्रदेश से मुर्शिदाबाद तक मार्च करने का आह्वान किया है. वहीं, गुरुवार से हुमायूं कबीर पलाशी से दिनाजपुर के इटाहार तक तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू करेंगे जो प्रतिकृति स्थल तक पहुंचेगी. उन्होंने इस यात्रा को ‘बाबरी यात्रा’ नाम दिया है और कहा है कि इसका उद्देश्य अपने समर्थकों तक संदेश पहुंचाना है.