News in Brief

पिछले काफी समय से फैंस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया भी कई दिनों से इन्हीं की खबरों से भरा पड़ा था. फैंस को बस इन दोनों स्टार्स के कन्फर्मेशन का इंतजार था. अब ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि रश्मिका और विजय ने खुद अपनी शादी सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म कर दी है.

रश्मिका-विजय ने कन्फर्म की शादी

रश्मिका और विजय, दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें इन दोनों ने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है. ये नाम उन्होंने क्यों चुना इस बारे में भी पोस्ट में बताया गया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे. बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा.’

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली फिल्म…जिसका तुर्किये में बना रीमेक, अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था किस; मिले थे 57 अवॉर्ड

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं. हम इसे नाम देना चाहते हैं ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’. इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे. ढेर सारा प्यार और हग्स!’

कब होगी विजय और रश्मिका मंदाना की शादी?

दोनों ने अपनी पोस्ट में शादी की तारीख नहीं बताई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये कपल 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाला है. कपल ने शादी के लिए एक शाही महल को चुना है, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. 

विजय और रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट 

विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई. वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं. इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं. रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ कर रही हैं. वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म ‘राणाबली’ में दिखाई देंगे.