News in Brief

Ajith Kumar Fans Beat Up Vijay Fans: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मंकाथा’ को शुक्रवार को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. रिलीज के साथ ही थिएटर्स में फैंस का जोश देखने लायक था. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें थिएटर के अंदर बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि ज्यादा एक्साइटेड फैंस को कंट्रोल किया जा सके. इसी बीच एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें दूसरे सुपरस्टार थलापति विजय के एक फैन के साथ मारपीट होती नजर आ रही है.

वायरल वीडियो में थिएटर की लॉबी में काफी अफरा-तफरी नजर आ रही है. एक लड़का को कई लोग मिलकर पीटते हुए नजर आते हैं. कुछ देर बाद उसकी शर्ट फाड़ दी जाती है और उसे थिएटर से बाहर धक्का देकर निकाल दिया जाता है. वीडियो तमिलनाडु के कराईकुड़ी स्थित पांडियन सिनेमा का बताया जा रहा है. दावा है कि लड़के ने स्क्रीनिंग के दौरान विजय की राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ का झंडा लहराया था. इस घटना पर सोशल मीडिया पर भी काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. 

सोशल मीडिया पर मिली रही तीखी प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, ‘अजित फैंस के लिए शर्म की बात’. वहीं दूसरे ने कहा, ‘पावम ब्रदर’. कुछ लोगों ने तमिलनाडु पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने ये भी लिखा कि पीटा गया विजय फैन स्कूल स्टूडेंट जैसा लग रहा है और इस तरह की हिंसा बिल्कुल गलत है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस मामले में कोई केस दर्ज हुआ है या नहीं. इसी बीच तमिलनाडु के एक और थिएटर से भी वीडियो सामने आया है, जहां अजित के फैंस को काबू में रखने के लिए स्क्रीन के सामने बैरिकेड्स लगाए गए थे. 

4 मिनट 25 सेकंड का वो जबरदस्त गाना… जिसकी धुन पर आज भी झूम उठता है जमाना, जूही चावला की अदाओं के दीवाने हो गए थे लोग

थिएटर्स में फैंस मचा रहे हल्ला-गुल्ला

वीडियो में सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं, जो फैंस को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. अंदर फैंस जमकर जश्न मना रहे थे, सीटियों और नारेबाजी के साथ कंफेटी भी उछाली जा रही थी. री-रिलीज को लेकर फैंस का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है. बॉक्स ऑफिस की बात करें तो विजय की 2004 में आई फिल्म ‘गिल्ली’ लंबे समय तक साउथ इंडियन फिल्मों की री-रिलीज में रिकॉर्ड होल्डर रही थी. हालांकि, हाल ही में ‘बाहुबली: द एपिक’ ने भारत में 39.5 करोड़ रुपये की कमाई कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 

री-रिलीज साउथ फिल्म तोड़ रही रिकॉर्ड

अब ‘मंकाथा’ भी तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है और पहले ही दिन इसने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मंकाथा’ ने री-रिलीज के ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह इसने ‘गिल्ली’ के 4 करोड़ के रिकॉर्ड को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ‘मंकाथा’ गिल्ली की कुल री-रिलीज कमाई 20 करोड़ रुपये को पार कर पाएगी. वहीं विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज अभी टल गई है.