)
Singer Abhijit Majumdar Death: 2026 शुरू होते ही फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है. 700 गाने गाकर सिनेमाजगत को रोशन करने वाले गायक और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है. ये महज 54 साल के थे. कहा जा रहा है कि वो बीते कई महीनों से अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन, ठीक होकर जैसे ही घर लौटे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और दुनिया को अलविदा कह दिया. सिंगर की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है. हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है.
9 बजे हुई मौत
जानकारी के मुताबिक मजूमदार को रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया. लेकिन, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. खबरों के मुताबिक 25 जनवरी को सुबह 9 बजे इन्होंने अंतिम सांस ली.
कोमा में थे
अभिजीत मजूमदार की सेहत लंबे वक्त से ठीक नहीं थी. वो करीबन बीते 4 महीने से कोमा में थे. उन्हें सितंबर 2025 में हाइपरटेंशन, हाइपोथायरॉइडिज्म और लिवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. जिसके चलते उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन, जब सेहत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया. ये आईसीयू में एडमिट थे और हालत काफी नाजुक थी और वो कोमा में चले गए थे. लेकिन, बीते साल 2025 में हालत में थोड़ा सुधार हुआ और वो घर लौट आए थे. जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ी और फिर से अस्पताल में एडमिट कराया गया.
2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 2026 में किया सबसे बड़ा धमाका, सिर्फ 24 घंटे में हिट फिल्मों को पछाड़ बनी नंबर 3, अब तक आ चुके 4 पार्ट दो थे ब्लॉकबस्टर
700 गानों में संगीत दिया
अभिजीत मजूमदार मुख्य रूप में उड़िया इंडस्ट्री में पॉपुलर थे. इन्होंने करीबन 700 गानों में संगीत दिया था. इनका नाम उड़िया इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में शामिल है. इन्होंने करियर की शुरुआत 2000 में की थी. देखते ही देखते संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना ली.
