India-EU FTA: भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है. दोनों देशों के बीत हुए इस ऐतिहासिक समझौता को EU की ओर से ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया है. यूरोपीय संघ और भारत के बीच हुई इस डील को लेकर अब तक पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत ने अभी तक का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता सफलतापूर्वक किया है. पीएम का कहना है कि यह समझौता अर्थव्यवस्था, मैन्यूफैक्चरिंग और ग्लोबल सप्लाई चेन को नई मजबूती देगा. पीएम मोदी का कहना है कि ये डील दोनों देशों के बीच विश्वास और व्यवसाय के नए अध्याय खोलेगी.
हालांकि, जिस दौरान EU और भारत के बीच इस ऐतिहासित समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे थे,उस दौरान एक हल्का-फुल्का क्षण भी देखने को मिला. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईयू व्यापार आयुक्त मारोश शेफचोविच के बीच कुछ बातें हो रही थी, जिस दौरान दोनों दिग्गज हंसते नजर आए. वहीं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जयशंकर मारोश शेफचोविच को कुछ दिखाते नजर आए थे. दोनों की मुस्कुराहट में दोस्ताना संबंधों की झलक साफ नजर आ रही थी.
EU अध्यक्ष ने की समझौते की तारीफ
भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते की यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सराहना की है. उन्होंने संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि हमने कर दिखाया. उन्होंने कहा कि भारत औक EU के बीच की ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दोनों के लिए फायदा के सौदा है इससे व्यापार, निवेश और रोगजार के नए अवसर मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ को भारत का करारा जवाब, EU के साथ FTA पर लगी मुहर; 10 प्वाइंट में समझिए डिटेल
EU और भारत के बीच FTA पर MEA ने क्या कहा?
EU और भारत के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है. MEA ने एक्स पोस्ट में लिखा कि 16वें भारत-यूरोपियन यूनियन शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भारत-यूरोपियन यूनियन संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और भारत-यूरोपियन यूनियन साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के बयान में बताया गया कि चर्चा व्यापार और आर्थिक सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु कार्रवाई, AI सहित डिजिटल और उभरती टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर, सप्लाई चेन लचीलापन, मोबिलिटी और कौशल, रिसर्च और इनोवेशन और सुरक्षा और वैश्विक मामलों में बढ़े हुए सहयोग पर केंद्रित थी.
यह भी पढ़ें: कार, बीयर से लेकर प्रीमियम शराब तक…भारत-EU फ्री ट्रेड डील से क्या-क्या होगा सस्ता, आपके लिए क्यों खास है ये डील ?
