शायद देश के इतिहास में पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका पर खुद जिरह की. आज सुप्रीम कोर्ट में गहमागहमी ज्यादा थी. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एसआईआर पर अपना पक्ष रखने के लिए पेश हुई थीं. उन्होंने कहा कि बंगाल को टारगेट किया जा रहा है. SIR की प्रक्रिया सिर्फ नाम डिलीट करने के लिए इस्तेमाल की जा रही है. इसी दौरान एक मौका ऐसा आया जब चीफ जस्टिस ने कुछ कहा और सभी हंस पड़े. सीएम ममता ने भी खुद हाथ जोड़ लिए.
दरअसल, कोर्ट में वकीलों की भीड़ थी. ममता कल्याण बनर्जी के साथ एक छोर पर खड़ी थीं. ममता ने विनम्रता के साथ कहा कि क्या मैं एक्सप्लेन कर सकती हूं सर? क्योंकि मैं उस राज्य से ताल्लुक रखती हूं. इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस पर किसी को डाउट नहीं होना चाहिए मैडम… यह सुनते ही सभी हंस पड़े.
Addressing the Hon’ble Supreme Court, Smt. @mamataofficial spoke with humility and clarity, placing on record the anguish of a state whose repeated appeals have gone unanswered. She conveyed that this was not a political battle, but a constitutional appeal made when all other… pic.twitter.com/xgqeZYbCgl
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 4, 2026
ममता ने आगे कहा कि नो सर, मैं आपकी बहुत आभारी हूं. मैं आपकी दयालुता के लिए आभारी हूं. यह कहते हुए ममता ने हाथ जोड़ लिए. वीडियो में दाहिनी तरफ कोने में देखिए.
बंगाल की सीएम ने बाकायदे पहले चीफ जस्टिस बाकी दोनों जस्टिस और अपने सामने खड़े वकीलों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. ममता ने कहा, सर प्रॉब्लम यह है कि हमारे वकील केस के लिए फाइट करते हैं और वे शुरू से फाइट कर रहे हैं. हम भी…लेकिन जब सब कुछ खत्म कर दिया गया है. हमें इंसाफ ही नहीं मिल रहा है. जब जस्टिस दरवाजे के भीतर कराह रहा है… मैं रवींद्र नाथ टैगोर को कोट कर रही हूं तब हमें लगता है कि हमें कहीं भी जस्टिस नहीं मिल रहा है.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच के सामने आरोप लगाया कि मैंने कई बार, इलेक्शन कमीशन को 6 बार लेटर लिखे हैं, जिसमें सारी डीटेल दी गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
