News in Brief

देवप्रयाग: उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. नगर पालिका की बिल्डिंग सहित दो भवन जमींदोज हो गए. पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है. मंगलवार शाम को सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में करीब पांच बजे शांता नदी के ऊपरी छोर पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया. नदी में आए मलबे ने शांति बाजार में भारी तबाही मचाई है. पैदल पुल का भी कहीं अता पता नहीं है.

क्या कहना है DGP का
रुद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना पर प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कर्फ्यू की वजह से दुकानें बंद थीं लिहाजा कोई जनहानि नही हुई है. एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंच चुकी है और मदद की जा रही है. टिहरी जिले में बादल फटने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बादल फटने के बाद घटनास्थल की तस्वीरें तबाही का मंजर बयां कर रही हैं. नदियों का जलस्तर उफान पर आने से लोगों में दशहत का माहौल है. नदी के किनारे बसे लोगों के घरों को बादल फटने की घटना के बाद भारी परेशानी हो रही है. नदी के साथ आए मलबे से भारी तबाही मची है.