News in Brief

Krrish 4: बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बर्थडे पर एक्टर ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है. साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष’ से ऋतिक ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. एक्टर एक बार फिर ट्रेनिंग मोड में लौट आए हैं और उन्होंने अपनी हिट कृष फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का भी फैंस को बड़ा हिंट दिया है. 

52वें बर्थडे पर ऋतिक ने फैंस को दिया सरप्राइज
बता दें कि ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने बर्थडे के खास मौके पर ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं और हैवी वेट लिफ्टिंग करते हुए यहां तक स्टेशनरी बाइक पर भी वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आगे वीडियो में कृष के रूप में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की हैं. इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मस्ती भरे अंदाज में हाई-फाइ देती हैं. कृष की फोटो शेयर करते हुए फैंस अंदाजा लगा रहे है कि एक्टर ने इसकी चौथी किस्त के आने का हिंट दिया है. 

YRF करेगा ‘कृष 4’ का निर्माण
‘कृष 4’ का निर्माण यश राज फिल्म्स के एसोसिएशन में किया जाएगा, हालांकि ऋतिक का पिछला बड़ा दाव यश राज फिल्म्स का प्रोजेक्ट ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी. वहीं दुबई में एक इवेंट में भाग लेते हुए फिल्म की असफलता को स्वीकार किया था और कहा था कि ‘आपकी बहुत सराहना के लिए धन्यवाद. मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसलिए इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. शुक्रिया.’  

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि कृष फ्रेंचाइजी की शुरुआत ‘कोई मिल गया’ से हुई थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने जादू के नाम का किरदार निभाया था. बाद में कृष में उनके बेटे कृष्णा मेहरा को मिलती हैं. सालों से ये पिल्में बॉलीवुड सुपरहीरो की कहानियों का एक बड़ा हिस्सा बन गई हैं. कृष 4 के अलावा एक्टर ने कांतारा के लिए मशहूर होम्बेल फिल्म्स के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए भी हाथ मिलाया है.