News in Brief

Bill Gates Andhra Prdaesh Visit: माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन आंध्र प्रदेश पहुंचे थे. इस दौरान राज्य सरकार ने उनका बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, हालांकि गेट्स के एपस्टीन फाइल्स में नाम आने और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संपर्क को देखते हुए इस कार्यक्रम की लोगों ने आलोचना भी की है. बता दें कि इस अमेरिकी अरबपति पर भारत को अपने प्रोडक्ट्स के लिए एक्सपेरिमेंट लैब की तरह इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा है. गेट्स ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों को बिल्कुल बेतुका और पूरी तरह से झूठा बताकर खारिज कर दिया है.  

गेट्स का स्वागत करने पहुंचे मंत्री 

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और कैबिनेट के कई सदस्यों ने गन्नावरम एयरपोर्ट पर बिल गेट्स का स्वागत किया. लोकेश ने अपने ‘X’हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा,’ अमरावती में आपका स्वागत है बिल गेट्स. आज गन्नावरम हवाई अड्डे पर गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष का स्वागत करना मेरे लिए खुशी की बात थी.’ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर कर साल 1997 से गेट्स के साथ अपने संबंधों को याद किया, जब उन्होंने राज्य में IT के लिए अपना नजरिए पेश किया था. 

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले जमकर बांटे ‘गिफ्ट’, वोट नहीं दिया तो जनता से वापस मांग लिए कुकर-पैसे; कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत ने चौंकाया  

Add Zee News as a Preferred Source

एपस्टीन मामलों में फंसे गेट्स 

बताया जा रहा है कि बिल गेट्स भारत में AI इंडिया इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने साल 20214 में 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह अभी भी गेट्स फाउंडेशन के बोर्ड के प्रमुख हैं. कई लोगों ने एपस्टीन फाइल्स में मिले संदेशों के चलते आंध्र प्रदेश में गेट्स के स्वागत पर कड़ी आलोचना की. इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जेफ्री एपस्टीन के साथ यैन गतिविधियों में हिस्सा लिया था. बता दें कि अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी 35 लाख पन्नों के डॉक्यूमेंट्स में बिल गेट्स का भी कई बार नाम है. 

ये भी पढ़ें- पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? अहमदाबाद विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट, AAIB ने किया खुलासा  

 

गेट्स पर प्रतिक्रिया 

बता दें कि गेट्स की भारत यात्रा को एपस्टीन के साथ संबंधों और भारत को एक लैब की तरह मानने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच हुई है. उनकी भारत यात्रा को लेकर 
मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी अनुप धोते ने अपने ‘X’हैंडल पर लिखा,’  एपस्टीन फाइलों में गेट्स का नाम तस्वीरों के साथ कई बार सामने आया है. यह सब जानने के बाद किसी को भी उनसे मिलने से बचना चाहिए.