News in Brief

Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए एपस्टीन फाइल से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. हरदीप पुरी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि राहुल गांधी ने संसद में उनका नाम लेकर, जो आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं और यह उनकी पुरानी आदत रही है. 

एपस्टीन फाइल वाले आरोप पर क्या बोले पुरी? 

एपस्टीन फाइल को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भी हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया दी है. पुरी ने कहा कि मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आज संसद सत्र के दौरान मेरा नाम कहीं और हुए कुछ डेवलपमेंट के संदर्भ में लिया गया और वह एपस्टीन फाइल से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं कुछ जानकारी शेयर करना चाहूंगा कि ये सभी बातें पब्लिक हैं. तीन मिलियन से अधिक ईमेल जारी किए गए हैं, जो मई 2009 से लेकर जब मैं न्यूयॉर्क में यूएन में भारत का राजदूत बना था और साल 2017 में मंत्री बनने तक केवल तीन या चार मीटिंग का जिक्र है. मेरी सारी बात प्रोफेशल थी और इंटरनेशनल कामों से जुड़ी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

‘3-4 बार एपस्टीन से हुई मुलाकात’

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा मैं एक डेलिगेशन का हिस्सा था और एपस्टीन से 3-4 बार मिला. कई देशों के लीडर भी मीटिंग में थे. एक-दो ईमेल मुझझे एक्सचेंज हुए हैं. मेरे ही एक कॉन्टैक्ट ने मुझको लिंक्डिंन के रीड हाफमैन से मिलवाया था. चार्जेस से मेरी बातचीत का कुछ लेना देना नहीं है. 

राहुल गांधी पर कसा तंज

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पुरी ने कहा कि एक युवा नेता ने संसद में कुछ कहा है और बिना किसी सबूत के उनको आरोप लगाने की आदत रही है. राजनीति में दो तरीके के नेता होते हैं. एक वह होते हैं, जो जिम्मेदारी निभाते हुए समाज सेवा में जीवन समर्पित करते हैं और देश को बदलने की दिशा में काम करते हैं. ऐसी ही नेताओं ने दुनिया की सबसे 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को चौथी अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया है. जल्द ही हम तीसरे स्थान पर भी होंगे. वहीं, हरदीप सिंह पूरी ने आगे कहा कि दूसरे वह नेता होते हैं, जो कभी-कभी आते हैं अधिकांश विदेश की यात्रा करते हैं और जब संसद में आते हैं तो दूसरों की बातें सुनने की बजाय बाहर चले जाते हैं. पुरी ने कहा आज भी भाषण देने के बाद वह चले गए. 

पुरी ने दी राहुल को नसीहत 

केंद्री मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कटाक्ष भी किया. पुरी ने कहा कि आज राहुल गांधी को बजट पर बोलना था. बोलते-बोलते उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण पढ़ना शुरू कर दिया. इसके बाद रूक गए. अरे भाई थोड़ा पढ़ लीजिए. भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय और व्यापारिक समझौते काफी जरूरी हैं. एक बड़े उद्योगपति का नाम भी आया है, लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया गया. आप उन्हें क्यों जोड़ रहे हैं. ऊंट कहीं और है और कुत्ता कहीं और भौंक रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘गोरी चमड़ी वाला कौन होता है फैसला लेने वाला….’, संसद में ट्रंप के बयान पर खूब बरसे ओवैसी

राहुल गांधी ने क्या लगाए आरोप? 

केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें विपक्ष के नेता की ओर से दावा किया गया कि उनके पास सत्यापित जानकारी है और न्याय विभाग के पास एपस्टीन से संबंधित फाइलें हैं जिनमें हरदीप पुरी और अनिल अंबानी का नाम है. पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा कि मैंने कहा है कि मैं अपने पास मौजूद डेटा की प्रामाणिकता की पुष्टि करूंगा. न्याय विभाग की एपस्टीन फाइलों में हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम हैं. 

यह भी पढ़ें; ‘6 महीने के अंदर शादी जरूर कर लेना’, सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों से सीएम हिमंता ने क्यों कहा ऐसा; इस बात की जताई चिंता