News in Brief

S Jaishankar meeting with Dutch Foreign Minister: भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन ने एस जयशंकर से मुलाकात की है. भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय समझौते को बढ़ाने के मकसद से डेविड वैन गुरुवार को भारत पहुंचे हैं. इस मीटिंग के बारे में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है. बैठक की शुरुआत में एस जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि  इस यात्रा के दौरान आपको सिर्फ मेरे कुछ साथियों से ही मिलने का मौका नहीं मिला बल्कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में कॉमन इंटरेस्ट रखने वाले क्षेत्रों को देखने का भी मौका मिला है. 

नीदरलैंड के समर्थन पर भरोसा
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम हमारे रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. यूरोपियन यूनियन में एस जयशंकर ने भारत को एक अहम खिलाड़ी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई महीनों में कुछ जरूरी समझौते हुए हैं, जिसके कारण हमारे सहयोग में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. नीदरलैंड के समर्थन पर भरोसा जताते हुए एस जयशंकर ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री व्यापार समझौते को लेकर भारत अहम दौर की ओर आगे बढ़ रहा है और हमें इस दौर के अहम होने की उम्मीद है. 

नीदरलैंड का नजरिया
जल के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारी के साथ साथ कृषि, स्वास्थ्य, विज्ञान-तकनीक और शिपिंग में बहुत मजबूत सहयोगी होने की बात भी कही है. इसके अलावा उन्होंने नए क्षेत्रों, जिसमें सेमीकंडक्टर जैसे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के आने से हमारे संबंधों की महत्वाकांक्षा को बढ़ाने की गुंजाइश है. इसलिए चाहे वह सेमीकंडक्टर हो, डिजिटल हो, साइबरस्पेस हो या जैव विज्ञान हो, हम नीदरलैंड के साथ और करीब से काम करना चाहते हैं.  हालांकि, भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि मैं वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर नीदरलैंड का नजरिया भी जानना चाहूंगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु-गुजरात में जारी हुई SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 97 लाख लोगों का कटा पत्ता; ऐसे देखें अपना नाम

एफटीए की उम्मीद बढ़ी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नीदरलैंड के साथ हुई मीटिंग को लेकर पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील से मुलाकात पर खुशी जताई है. एस जयशंकर ने यह भी कहा कि नीदरलैंड  साथ व्यापार, रक्षा, शिपिंग, पानी, कृषि, स्वास्थ्य और संस्कृति समेत अच्छे द्विपक्षीय सहयोग पर अच्छी बातचीत भी हुई है. इसके अलावा उन्होंने सेमीकंडक्टर, टैलेंट मोबिलिटी और रिन्यूएबल्स में नए मौके मिलने का जिक्र अपनी पोस्ट के दौरान किया है. नीदरलैंड के साथ हुई द्विपक्षीय सहयोग और ग्लोबल मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-ईयू के करीबी रिश्तों और एफटीए को पूरा करने के लिए नीदरलैंड के समर्थन को महत्व देने की बात कही है.

इनपुट–आईएएनएस