
India today hindi news: भारत और पाकिस्तान ने आज कूटनीतिक माध्यमों से एक-दूसरे के साथ परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया है. ये आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ किया गया. दरअसल, ये प्रक्रिया भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला न करने को लेकर किए गए समझौते के तहत की जाती है. इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे. हालांकि ये लागू 27 जनवरी 1991 से हुआ था.
समझौते का उद्देश्य
समझौते के अनुसार, दोनों देशों को हर साल 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी एक-दूसरे को देनी होती है. ये आदान प्रदान इस साल किया गया है, जो इस तरह का 35वां लगातार आदान-प्रदान है. पहली बार ये सूची दोनों देशों ने 1 जनवरी 1992 को साझा की थी. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच विश्वास बनाए रखना और परमाणु प्रतिष्ठानों की को सुरक्षा सुनिश्चित करना है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे से अपने न्यूक्लियर ठिकानों की लिस्ट शेयर की है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा भूचाल: इमरान खान की पार्टी में चुनाव से पहले ही फूट! खुद की बनाई कमेटी को क्यों भंग कर दिया?
