News in Brief

No Confidence Motion Against LS Speaker: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को सौंपा है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद ओम बिरला सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह सदन में जा सकते हैं. इस बीच उन्होंने खुद फैसला किया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फैसला आने तक वह खुद लोकसभा में नहीं जाएंगे. 

इस बीच आपको जानना चाहिए कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब लोकसभा में विपक्ष किसी स्पीकर को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया हो. इससे पहले तीन ऐसे मौके आए हैं, जब विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं… 

चौथी बार लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत की आजादी के बाद यह चौथी बार है, जब विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इससे पहले लोकसभा के तीन स्पीकरों के खिलाफ अविश्वास का नोटिस लाया जा चुका है, लेकिन किसी भी स्पीकर को इस प्रक्रिया के तहत पद से नहीं हटाया जा सका है. सबसे पहली बार 1954 में तत्कालीन लोकसभा स्पीकर जीवी मावलनकर के खिलाफ सपा नेता विग्नेशवप मिश्रा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. 

जब मावलनकर के खिलाफ विपक्ष लेकर आया अविश्वास प्रस्ताव 

भारत के संसदीय इतिहास को देखने पर पता चलता है कि लोकसभा में सबसे पहले स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस 15 दिसंबर 1954 को दिया गया था. जब देश के पहले लोकसभा स्पीकर जीवी मावलनकर के खिलाफ सपा ने यह प्रस्ताव पेश किया था. हालांकि, लोकसभा ने उस अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. जिसकी वजह से जीवी मानलनकर अपने पद पर बने रहे थे. 

दूसरी बार कब लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव?

वहीं, दूसरी बार साल 1966 में तत्कालीन लोकसभा स्पीकर सरदार हुकुम सिंह के खिलाफ ऐसा ही प्रस्ताव लाया गया था. इसको भी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मधु लिमये ने पेश किया था. हालांकि, इस दौरान यह अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो सका और सरदार हुकुम सिंह अपने पद पर बने रहे. वहीं, तीसरी बार अविश्वास प्रस्ताव साल 1987 में लाया गया था. इस बार अविश्वास प्रस्ताव तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के खिलाफ लाया गया था. यह प्रस्ताव CPI (M) के सांसद सोमनाथ चटर्जी की ओर से लाया गया था. इस दौरान भी यह प्रस्ताव नहीं पास हो सका था. 

यह भी पढ़ें: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर? विपक्ष ने दी सफाई

लोकसभा नहीं जाएंगे ओम बिरला 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि जब तक इस प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो जाती और निर्णय नहीं आ जाता वह लोकसभा में नहीं जाएंगे. कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है. इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा स्पीकर संसद में विपक्ष के सदस्यों को बोलने का मौका नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव के बीच स्पीकर ओम बिरला का बड़ा फैसला, नोटिस पर चर्चा होने तक सदन में नहीं जाएंगे; क्या है वजह?