Nitesh Rane: महाराष्ट्र की सियासत अक्सर उतार-चढ़ाव आता रहता है, इन दिनों ओवैसी की ‘हिजाब वाली प्रधानमंत्री’ की चाह चर्चाओं में है, अब ओवैसी ने ये बयान दिया तो बीजेपी को भी मौका मिल गया ओवैसी पर तंज कसने के लिए, हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नितेश राणे ने कहा है कि अगर बुर्का पहनी कोई महिला देश की प्राइम मिनिस्टर बन गई तो हिंदू देश इस्लामिक स्टेट में बदल जाएगा. वहीं शहजाद पूनावाला ने कहा ओवैसी को पहले हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिला को अपनी पार्टी का नेशनल प्रेसिडेंट बनाना चाहिए. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
धमकाने की कर रहे कोशिश
राणे ने आगे कहा देश को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश बुर्का पहने प्राइम मिनिस्टर की धमकी से शुरू होती है, ओवैसी हमें यह कहकर धमकाने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर कल कोई बुर्का पहनी महिला प्राइम मिनिस्टर बन सकती है, तो हर किसी को जबरदस्ती प्रधानमंत्री बना दिया जाएगा. आगे कहा कि धर्मांतरित हो गए, और यह हिंदू राष्ट्र एक इस्लामिक देश में बदल जाएगा. इसका मतलब है कि हम अपने घरों में पूजा भी नहीं कर पाएंगे, हम ‘जय श्री राम’ नहीं कह पाएंगे, और हम ‘आई लव महादेव’ के बैनर नहीं लगा पाएंगे.
पहले अध्यक्ष बनाए ओवैसी
वहीं पूनावाला ने कहा कि ओवैसी को पहले हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिला को अपनी पार्टी का नेशनल प्रेसिडेंट बनाना चाहिए. जिस पार्टी के नाम में मुस्लिमीन हो, उसे दूसरों को सेक्युलरिज्म का उपदेश देने का कोई हक नहीं है. संविधान किसी को नहीं रोकता, हर कोई प्राइम मिनिस्टर बनने का सपना देख सकता है, लेकिन चूंकि ओवैसी अब ममानी और पता नहीं और किससे इंस्पायर हो रहे हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि ओवैसी अपनी पार्टी में यह अच्छा काम शुरू करें.
अगर वह ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्हें एक पसमांदा मुस्लिम को अपॉइंट करना चाहिए जो व्यक्ति अपनी पार्टी के नाम के साथ मुस्लिमीन जोड़ता रहता है, उसे सेक्युलरिज्म के बारे में प्रचार करने का कोई हक नहीं है. भारत में, संविधान हर किसी को वह बनने की आजादी देता है जो वे बनना चाहते हैं.
