News in Brief

Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मचअवेटेड फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 पर मानों ग्रहण लग गया है. पहले धुरंधर के एक हफ्ते बाद 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शक नहीं मिले. इसके चलते मेकर्स ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने के बारे में सोचा. वहीं दिन चुना गया 9 जनवरी 2026. इस दिन साउथ की कई बड़ी फिल्मों के रिलीज की चर्चा सुनने को मिली, जिसमें प्रभास की द राजा साब भी है. लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी वक्त पर किस किस को प्यार करूं की रिलीज रुक गई है.

किस किस को प्यार करूं 2 पर फिर लगा ग्रहण!

दरअसल, कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाना था. दिसंबर में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और धुरंधर की लहर के कारण सिनेमाघरों से हट गई, लेकिन फिल्म निर्माताओं और कपिल शर्मा ने इसे दर्शकों के लिए वापस लाने का फैसला किया. हालांकि, चूंकि फिल्म 9 जनवरी को दोबारा रिलीज नहीं हुई, इसलिए खबरें आ रही हैं कि इसे रद्द कर दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को दूसरे रन में 500 स्क्रीन पर रिलीज करने का भरोसा दिलाया गया था. जो वादा, स्टार स्टूडियो18 ने किया था, वो इनका स्टूडियो पार्टनर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है. लेकिन आखिर वक्त पर सिर्फ 200-250 स्क्रीन ही हासिल कर पाए. साथ ही ज़्यादातर शो अजीब समय पर थे. जिसकी वजह से ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के प्रोड्यूसर वीनस री-रिलीज से खुश नहीं थे. इन सबके बाद 8 जनवरी की शाम को यह फैसला लिया गया कि फिल्म को दोबारा रिलीज ही नहीं किया जाएगा.

दूसरी बार नहीं हो पाई रिलीज

सोर्स के मुताबिक किस किस को प्यार करूं 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी. लेकिन धुरंधर और अवतार फायर एंड एश के बॉक्स ऑफिस और स्क्रीन्स पर कब्जे के बाद वीनस को लगा कि फिल्म को एक्सपोजर नहीं मिला. इसके चलते मेकर्स ने किस किस को प्यार करूं को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया. हालांकि फिल्मों की कम कमाई के बावजूद उनकी फिल्म को स्क्रीन नहीं मिली. इसीलिए यह फैसला लिया गया.

कपिल शर्मा की किस किस को प्यार करूं में मंजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह, जेमी लीवर, स्मिता जयकार, सुप्रिया शुक्ला और दिवंगत सुपरस्टार असरानी नजर आ रहे हैं. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने केवल 16.23 करोड़ की वर्ल्डवाइड और भारत में 12.33 करोड़ की कमाई हासिल की थी.