TV Popular Actress Rashami Desai: ‘उतरन’ में तपस्या ठाकुर बनकर फेमस होने वाली रश्मि देसाई अपने नए चैट शो ‘रश्मि दिल से दिल तक’ को लेकर छाई हुई हैं. इस शो में एक्ट्रेस दर्शकों के अपनी लाइफ के बारे में डिटेल में बताएंगी. एक्ट्रेस का कहना है कि अगर वो किसी के साथ इमोशनली इंवॉल्व होती हैं, तो अपना सब कुछ दे सकती हैं.लेकिन, इस दौरान ऐसी खबरें भी आ रही हैं ये जल्द ही टीवी शो में कमबैक कर रही हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया.
टीवी शो में वापसी पर बोलीं हसीना
इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा- ‘इस तरह की अफवाहें मेरे दूसरे काम को खराब कर देती हैं. फिलहाल, अभी मैं अपने थिएटर प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हूं. मैं इसकी वजह से चार महीने पर विदेश के टूर पर भी हूं. तो मेरे पास शो करने का वक्त ही कहां है? अफवाहें कई बार ऐसी आती हैं कि मैं भी सरप्राइज हो जाती हूं. मेरे पहले के शो उतरन, दिल से दिल तक ..वैसी कहानियां अब कहां हैं. ऐसा कुछ आता तो मैं बिल्कुल हां करती. कुछ रियलिटी और रियल किरदार आज भी जरूरी हैं. वो रोना धोना कोई नहीं देखना चाहता अब. आज ही महिला जानती है कि उसे अपने लिए कैसे स्टैंड लेना है. हर कहानी किचन पॉलिटिक्स वाली नहीं हो सकती.’
शादी और तलाक
‘उतरन’ में काम करने के दौरान ही रश्मि की मुलाकात एक्टर नंदीश संधू से हुई थी.कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद उनका नाम अरहान खान और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते पर रश्मि ने कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन दोनों के मतभेद जगजाहिर थे.
