News in Brief

Winter Snowfall Reduce: पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन का बड़ा प्रभाव देखने को मिला है. मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि हिमालय पर सर्दियों में काफी कम बर्फबारी देखने को मिल रही है. इस कारण इस क्षेत्र के अधिकांश पहाड़ पर बर्फ से ढके होने के बावजूद नंगे और पथरीले हो गए हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले पांच सालों में अधिकांश सर्दियों में औसत हिमपात में गिरावट आई है. ये साल 1980 और 2020 के बीच के औसत हिमपात की तुलना में काफी कम है. ये आंकड़े चिंता पैदा कर रहे हैं.  

दरअसल, बढ़ते तापमान का मतलब यह भी माना जा रहा है कि तो थोड़ी बहुत बर्फ गिरती भी है, वह काफी जल्दी पिघल जाती है और कुछ निचले इलाकों में अधिक बारिश और कम बर्फबारी हो रही है. यह कम से कम आंशिक रूप से ग्लोबल वार्मिंग के कारण हैं. वहीं, अध्ययन यह भी बताते हैं कि हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में सर्दियों के दौरान बर्फ की कमी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. 

वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी ने बढ़ा दी चिंता

Add Zee News as a Preferred Source

वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के कारण ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना भारत के हिमालयी राज्यों और इन क्षेत्रों के अन्य देशों के लिए लंबे समय से एक गंभीर संकट रहा है. बीबीसी की एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों के हवाले से बताया गया है कि सर्दियों में घटती बर्फबारी इस समस्या को और भी बदतर बना रही है. जानकार मानते हैं कि बर्फ और हिम में कमी से ने केवल हिमालय का स्वरूप बदल जाएगा, बल्कि इस क्षेत्र में करोड़ों लोगों के जीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है. वसंत के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सर्दियों में जमा हुई बर्फ पिघलती है और उसका बहाव नदी प्रणालियों को पानी देता है. चूंकि, बर्फ का यह पिघलना इस क्षेत्र की नदियों और नालों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है. 

बर्फबारी में कमी कैसे हो सकती है गंभीर? 

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिसंबर 2025 में उत्तरी भारत के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हिमपात जैसी कोई घटना नहीं दर्ज की है. आईएमडी का कहना है कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में जनवरी से मार्च के बीच में लंबी अवधि के औसत की बारिश और हिमपात से 86% कम वर्षा होने की उच्च संभावना है. जानकारी दें कि एलपीए किसी भी क्षेत्र में 30 से 50 सालों में दर्ज की गई बारिश या बर्फबारी को औसत रूप से वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है.

IMD ने क्या कहा?

IMD के अनुसार, साल 1971 से 2020 के बीच में उत्तर भारत में एलपीए में औसत वर्षा 184.3 मिलीमीटर थी. वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश में आई यह अचानक गिरावट महज एक बार होने वाली घटना नहीं है. इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों की अपनी अलग राय है. इस बीच ब्रिटेन के रीडिंग विश्वविद्यालय में उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान के प्रमुख शोधकर्ता कीरन हंट के अनुसार, विभिन्न आंकड़ों के आधार पर अब इस बात के पुख्ता सबूत मिल रहे हैं हिमालय में शीतकालीन वर्षा वास्तव में कम हो रही है. 

नेपाल में भी हिमपात में काफी कमी

मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों का मानना है कि नेपाल में भी शीतकालीन वर्षा में काफी कमी देखने को मिली है, जो एक परेशान करने वाली बात है. जानकार कहते हैं कि नेपाल में अक्टूबर से लेकर अभी तक बिल्कुल बारिश नहीं हुई है. ऐसा लग रही है कि इस सर्दी का बाकी समय भी काफी हद तक सूखा ही रहेगा. स्थानीय वैज्ञानिक बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों में लगभग सभी सर्दियों में यही स्थिति रही है. हालांकि, कुछ ने यह भी कहा कि हाल के कुछ वर्षों में सर्दियों के दौरान भारी हिमपात देखने को मिला है. 

क्या है कम हिमपात की वजह?

उल्लेखनीय है कि अधिकांश मौसम विज्ञानी मानते हैं कि पश्चिमी विक्षोभों के कमजोर होने और भूमध्य सागर से आने वाली ठंडी हवा ले जाने वाली निम्न दबाव प्रणालियों के कारण उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल में सर्दियों के दौरान कम बारिश और कभी-कभार बर्फबारी का मुख्य कारण मानते हैं. वैज्ञानियों का मानना है कि अतीत में पश्चिमी विक्षोभ सर्दियों के दौरान पर्याप्त बारिश और बर्फबारी लाते थे. भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में इस सर्दी के मौसम में अब तक आए पश्चिमी विक्षोभ को कमजोर करार दिया है. जानकारों का मानना है कि इससे मामूली बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से बिहार तक जिसने पलटा नक्शा, सियासी दलों को याद आया वो फॉर्मूला’, अब आधी आबादी पर पूरा फोकस