News in Brief

Tamil Nadu Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तमिलनाडु के लोग एक मजबूत और एकजुट NDA चाहते हैं. उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने पलटवार करते हुए BJP के डबल इंजन नारे पर तंज कसा है.

क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों की पसंद एक मजबूत और एकजुट NDA है. उन्होंने DMK पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार और परिवार की राजनीति से बाहर निकालने की जरूरत है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने शुक्रवार के कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए यह बात कही है.

DMK पर तीखा हमला
पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा कि DMK ने लोगों का भरोसा तोड़ा है. उन्होंने कहा कि जनता ने DMK को 2 बार पूरी बहुमत वाली सरकार दी लेकिन पार्टी अपने वादे पूरे नहीं कर पाई. पीएम मोदी के मुताबिक, DMK ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन काम के नाम पर कुछ भी नहीं दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

‘CMC सरकार’ का आरोप
प्रधानमंत्री ने DMK सरकार को CMC सरकार बताया. उन्होंने कहा कि CMC का मतलब करप्शन, माफिया और क्राइम है. पीएम मोदी ने दावा किया कि तमिलनाडु के लोग अब DMK और CMC सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में BJP-NDA की डबल इंजन सरकार बनना तय है.

बता दें, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार में लोकतांत्रिक मूल्य और जवाबदेही की कमी है. उन्होंने कहा कि राज्य को ऐसी सरकार चाहिए जो साफ-सुथरी और जवाबदेह हो.

स्टालिन का पलटवार
प्रधानमंत्री के बयान पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी जवाब दिया है. उन्होंने BJP के डबल इंजन सरकार के नारे को डप्पा इंजन बताया है. स्टालिन ने कहा कि यह इंजन तमिलनाडु में बिलकुल भी चलने वाला नहीं है. स्टालिन ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिन राज्यों में BJP की डबल इंजन सरकार नहीं है, वही राज्य विकास में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के दावों को सिरे से खारिज करर दिया है.

गौरतलब है कि तमिलनाडु में चुनाव नजदीक आते ही BJP-NDA और DMK के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: ‘आपके जीवन में आ रहा है बसंत…’, पीएम मोदी ने शुरू किया 61 हजार छात्रों के जीवन का नया चैप्टर, दी ये खुशखबरी