गणतंत्रता दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ की परेड भारत के शक्ति प्रदर्शन का अवसर होती है. पिछले साल 7-10 मई 2025 को भारत ने 88 घंटे के ऑपरेशन में पड़ोसी देश पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया था. परेड में हथियारों का प्रदर्शन होता, उसस पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट आई है. यूरोपियन मिलिट्री एनालिसिस में पता चला है कि मई 2025 के संघर्ष के दौरान 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर में भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर कर दिया था.
‘ऑपरेशन सिंदूर: द इंडिया-पाकिस्तान एयर वॉर (7-10 मई 2025)’ नाम से यह रिपोर्ट एड्रियन फोंटानेलाज ने तैयार की है. इसे हाल में स्विट्जरलैंड स्थित एक स्वतंत्र स्विस मिलिट्री हिस्ट्री और स्ट्रेटेजिक स्टडीज संस्थान (CHPM) ने पब्लिश किया है. 1969 में स्थापित CHPM किसी सरकार से संबद्ध नहीं है. यह खुद को प्रोफेशनल मिलिट्री रिसर्च के लिए एक न्यूट्रल फोरम के रूप में पेश करती है.
खबर अपडेट हो रही है…
