News in Brief

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कोरोना महामारी (Coronavirus) के कारण अपने पिता या पैरंट्स को गंवाने वाले बच्चों के लिए फ्री शिक्षा देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है.

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को भेजा पत्र

गुरुवार को भेजे गए पत्र में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देना राष्ट्र के तौर पर सबकी जिम्मेदारी है. पत्र में सोनिया ने कहा, ‘कोरोना महामारी (Coronavirus) की भयावह स्थिति के बीच कई बच्चों का अपने माता-पिता में से किसी एक या फिर दोनों को खोने की खबरें आ रही हैं, जो तकलीफदेह हैं. ये बच्चे (Children) सदमे में हैं और इनकी सतत शिक्षा और भविष्य के लिए कोई मदद उपलब्ध नहीं है.’

नवोदय विद्यालयों में प्रवेश देने की मांग

उन्होंने पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पति राजीव गांधी के कार्यकाल शुरू किए गए नवोदय विद्यालयों (Navodaya Vidyalaya) का उल्लेख किया.  कहा कि इस समय देश में 661 नवोदय विद्यालय चल रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि उन बच्चों को इन नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के बारे में विचार किया जाए. जिन्होंने कोरोना के कारण अपने पिता या पैरंट्स को खो दिया है.

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक राष्ट्र के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अकल्पनीय त्रासदी से गुजरने के बाद इन बच्चों (Children) को अच्छे भविष्य की उम्मीद दें.’ इस पत्र पर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सोनिया गांधी के सुझावों को सुनना चाहिए.

‘कोरोना के सदमे से बच्चे ज्यादा प्रभावित’

राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना (Coronavirus) के सदमे से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने इन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया है. सरकार को यह सुनना चाहिए.’

बीजेपी ने सोनिया के पत्र पर कसा तंज

उधर, बीजेपी ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के इस पत्र पर तंज कसते हुए कहा है कि अनाथ बच्चों की देखभाल करने का यह विचार ‘पुराना और नकल किया हुआ’ है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने कोरोना वायरस को बताया ‘धूर्त बहुरूपिया’, बोले- स्वरूप बदलने में है माहिर

बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को छोड़कर कई अन्य राज्य सरकारें यह (अनाथ बच्चों की देखभाल) कर रही हैं. उन्हें यह पत्र अमरिंदर सिंह और अशोक गहलोत को लिखना चाहिए था.’

LIVE TV