News in Brief

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की कांग्रेस पार्टी से लगातार अनबन चल रही है. शशि थरूर ने कई मौकों पर मोदी सरकार की तारीफ की जिसके बाद कांग्रेस पार्टी उनसे खफा हो गई. कई बार कांग्रेस की बैठकों में भी शशि थरूर को नजरअंदाज किया गया, जिसपर शशि थरूर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने पार्लियामेंट में कांग्रेस के किसी भी स्टैंड का किसी भी स्टेज पर विरोध नहीं किया है, न ही कांग्रेस लाइन का उल्लंघन किया है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं. 

शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान को लेकर कहा कि उन्होंने पार्लियामेंट में पार्टी की बताई गई बातों का कभी उल्लंघन नहीं किया है, सिद्धांत रूप में उनकी एकमात्र सार्वजनिक असहमति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर थी. थरूर ने कहा कि उन्होंने उस मुद्दे पर एक मजबूत रुख अपनाया था और ‘बिना माफी’ के बने रहे. उनका यह बयान हाल की उन रिपोर्टों के बीच आया है जिनमें “थरूर के पार्टी लीडरशिप के साथ मतभेद” बताए गए हैं. साथ ही यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि वह कांग्रेस लीडर राहुल गांधी द्वारा कोच्चि में हाल ही में हुए एक इवेंट में उनकी मौजूदगी को ठीक से स्वीकार न करने और राज्य के नेताओं द्वारा उन्हें साइडलाइन करने की कथित बार-बार कोशिशों से नाराज हैं.

अपनी बात समझाते हुए  थरूर ने कहा कि, एक ऑब्जर्वर और राइटर के तौर पर, उन्होंने पहलगाम घटना के बाद एक अखबार में कॉलम लिखा था, जिसमें कहा गया था कि इसे बिना सजा के नहीं छोड़ा जाना चाहिए और इस पर तेजी से जवाब दिया जाना चाहिए. इसके अलावा कहा कि भारत का फोकस डेवलपमेंट पर है, लेकिन उसे पाकिस्तान के साथ लंबे झगड़े में नहीं घसीटा जाना चाहिए और कोई भी एक्शन सिर्फ टेररिस्ट कैंप को टारगेट करने तक ही सीमित होना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

थरूर ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि भारत सरकार ने ठीक वही किया जो उन्होंने रिकमेंड किया था. थरूर ने कहा कि यह जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने यह मशहूर सवाल पूछा था, साथ ही कहा कि अगर भारत खत्म हो गया तो कौन जिएगा? जब भारत दांव पर होता है, जब भारत की सिक्योरिटी और दुनिया में उसकी जगह की बात होती है, तो भारत सबसे पहले आता है. आगे कहा कि एक बेहतर भारत बनाने के प्रोसेस के तहत पॉलिटिकल पार्टियों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जब देश के हित शामिल हों, तो भारत को जीतना ही चाहिए.