News in Brief

Gulshan Devaiah Quitting Yash Toxic: इन दिनों यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म के चर्चे हर तरफ हैं. ये मूवी साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसमें साउथ के अलावा बॉलीवुड के ग्लैमर का भी तड़का लगा है. इसी ‘कांतारा’ एक्टर गुलशन देवैया ने इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से क्यों मना कर दिया? ये फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में है और यश के फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

ऐसे में गुलशन का नाम इससे जुड़ना और फिर उनका प्रोजेक्ट छोड़ देना, दोनों ही बातें लोगों के लिए चौंकाने वाली रहीं. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फैसले के पीछे की असली वजह बताई. SCREEN के साथ बातचीत में गुलशन ने बताया कि उन्हें ‘Toxic’ का ऑफर काफी पहले मिला था. उन्होंने कहा कि निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ उनकी इस फिल्म को लेकर लंबी बातचीत हुई थी. गुलशन के मुताबिक, गीतू उन्हें फिल्म में लेना चाहती थीं. 

 

क्यों छोड़ी गुलशन देवैया ने ‘टॉक्सिक’? 

हालांकि, कई वजहों के चलते बात बन नहीं पाई. उन्होंने बताया, ‘गीतू और मैंने इस प्रोजेक्ट पर काफी चर्चा की थी और वे सच में चाहती थीं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं, लेकिन चीजें वैसी नहीं बैठ पाईं’. गुलशन ने आगे बताया कि इस फिल्म को छोड़ने की सबसे बड़ी वजह शेड्यूल की दिक्कत थी. उन्होंने कहा कि ‘Toxic’ बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसकी शूटिंग अलग-अलग हिस्सों में होनी थी. उस समय वह पहले से ही कुछ दूसरे कामों में काफी बिजी थे. 

इसलिए फिल्म को करना पड़ा मना

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘मेरे पास पहले से कई प्रोजेक्ट चल रहे थे और उन्हें मैनेज करना ही मुश्किल हो रहा था. ऐसे में इतनी बड़ी फिल्म को समय देना मेरे लिए आसान नहीं था’. एक्टर ने ये भी माना कि किसी बड़े फ्रेंचाइज लेवल की फिल्म का हिस्सा बनने का मतलब होता है लंबी कमिटमेंट. गुलशन ने कहा, ‘अगर मैं उस वक्त ‘Toxic’ साइन करता, तो मुझे बाकी काम छोड़ने पड़ते. मुझे लगा कि ऐसा करना मेरे लिए सही नहीं होगा. इसलिए भारी मन से मैंने इस फिल्म को मना कर दिया’.

एक पोस्ट से टूटा फैंस का दिल

‘केजीएफ’ स्टार यश का 8 जनवरी को बर्थडे है. अपने बर्थडे से पहले यश ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया कि उनके फैंस का दिल टूट गया है. एक्टर ने लिखा- ‘मेरे फैंस..मैं इस बात को समझता हूं कि आप बीते कुछ साल से मुझसे मिलना चाह रहे हैं. आप मेरा इंतजार कर रहे हैं. यकीन मानिए मैं भी आप सभी से मिलने की एक्साइटेड हूं. मैं खुद चाहता हूं कि आपसे मिलूं. लेकिन, मैं फिल्म का काम खत्म करने में बिजी चल रहा हूं. ताकि मैं इसे 19 मार्च को रिलीज कर सकूं. इसलिए मैं आप सभी से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिल पाऊंगा.’