

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सचंडी में मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और कई गंभीर रूप से घायल हैं. 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कानपुर IG मोहित अग्रवाल समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश दिए हैं. सीएम ने घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा दिलाने के भी निर्देश दिए हैं.
सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है.
LIVE TV

