
)
2023 Biggest Thriller Film Kennedy: हम बात कर रहे हैं अनुराग कश्यप की फिल्म ‘केनेडी’ की, जिसने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है. साल 2023 में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे ‘मिडनाइट स्क्रीनिंग’ सेक्शन में दिखाया गया. फिल्म खत्म होते ही इंटरनेशनल दर्शकों और क्रिटिक्स ने करीब 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं. कान्स में मिला ये रिस्पॉन्स फिल्म के लिए किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नहीं है.
कान्स में मिले स्टैंडिंग ओवेशन ने इसे ग्लोबल लेवल पर मजबूत पहचान मिली. कान के बाद ‘केनेडी’ का सफर यहीं नहीं रुका. फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी स्क्रीन किया गया और जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों ने सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी खूब तारीफ की. खासतौर पर फिल्म का डार्क माहौल और टेंशन से भरी प्रेजेंटेशन लोगों को काफी पसंद आई. हालांकि, भारतीय लोग इसको देख ही नहीं पाए.
भारत में रिलीज को तरसी ये थ्रिलर फिल्म
जी हां, 2023 में आई ये फिल्म भारत में रिलीज को तरसती रही. हालांकि, इसको जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया. जहां इंडियन ऑडियंस ने पहली बार इसे बड़े पर्दे पर देखा. फिल्म को लेकर जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ देखने को मिला और अनुराग कश्यप की बेखौफ स्टोरीटेलिंग की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई. फिल्म का नॉयर टच और अलग विजुअल स्टाइल लोगों को खासा पसंद आया. इसके बावजूद, फिल्म की थिएटर रिलीज न होना दर्शकों के लिए हैरानी की बात है.
भाईजान से पंगा पड़ा भारी! चुलबुल पांडे ने डायरेक्ट को कोर्ट में घसीटा, अंट-शंट बकने पर किया केस, मुआवजे में मांगे 9 करोड़
लीड रोल में हैं सनी लियोनी और राहुल भट्ट
फिल्म में सनी लियोनी और राहुल भट्ट लीड रोल में नजर आते हैं. लंबे समय से फैंस यही सवाल कर रहे थे कि इतनी तारीफ मिलने के बाद भी ‘केनेडी’ भारत में रिलीज क्यों नहीं हो रही? अब इसी बीच अनुराग कश्यप के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की भारत में रिलीज की तैयारी शुरू हो चुकी है और ये अगले एक या दो महीनों में सिनेमाघरों तक पहुंच सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
इस साल रिलीज हो सकती है ये फिल्म
इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ‘केनेडी’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक खास प्लेटफॉर्म चुना गया है. काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल 2026 की वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 8 फरवरी, रविवार को मुंबई के क्रॉस मैदान में लॉन्च किया जाएगा. ये इवेंट फेस्टिवल के क्लोजिंग डे का मैन अट्रैक्शन बताया जा रहा है और इसे ‘फेस्टिवल को दमदार सिनेमाई अंत’ देने वाला पल कहा गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनुराग कश्यप खुद मौजूद रहेंगे.
दर्शक बड़े पर्दे पर देखना चाहते है ये फिल्म
उनके साथ सनी लियोनी और राहुल भट्ट भी इवेंट का हिस्सा बनेंगे. तीनों फिल्म की मेकिंग और इसके एस्पीरियंस पर एक इंटरैक्टिव सेशन में बात करेंगे. ‘केनेडी’ को अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म एक नींद से जूझ रहे पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है, जो हालातों के बीच अपने मोचन की तलाश में निकलता है. अब भारतीय फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
