News in Brief

Sharad Pawar Statement: शरद पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला पार्टी का अंदरूनी मामला है. परिवार के तौर पर सभी एक-दूसरे का भावनात्मक साथ देते हैं, लेकिन राजनीति से जुड़े फैसलों में परिवार की कोई भूमिका नहीं होती है. मेरे परिवार का कोई भी सदस्य सुनेत्रा पवार के शपथ समारोह में नहीं जाएगा.

शपथ ग्रहण की जानकारी नहीं
पुणे के बारामती में मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न तो उनसे इस बारे में पूछा गया और न ही बताया गया है. इसी वजह से उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा.

जल्दबाजी पर उठे सवाल
जब उनसे पूछा गया कि अजित पवार के निधन के चौथे दिन ही शपथ ग्रहण क्यों किया जा रहा है तो शरद पवार ने कहा कि यह एनसीपी का अंदरूनी फैसला है. उन्होंने बताया कि पार्टी में सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल इस पूरे फैसले की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से कदम उठाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

मुंबई में हुआ फैसला
शरद पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का फैसला मुंबई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिया है. उन्हें इस बारे में केवल खबरों के जरिए जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि परिवार के स्तर पर इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

परिवार और राजनीति को बताया अलग
शरद पवार ने यह भी साफ किया कि परिवार के सदस्य एक-दूसरे का दुख और भावनात्मक सहारा जरूर बनते हैं, लेकिन राजनीतिक फैसले पार्टी अपने स्तर पर लेती है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं.

अजित पवार के बाद जिम्मेदारी
सुनेत्रा पवार को अजित पवार का उत्तराधिकारी बनाए जाने पर शरद पवार ने कहा कि अजित पवार का निधन एक दुखद हादसा था. ऐसे में किसी न किसी को उनकी जिम्मेदारी संभालनी ही थी ताकि लोगों का भरोसा बना रहे और उनका काम आगे बढ़ सके.

सुनेत्रा पवार मुंबई रवाना
पार्टी के फैसले के बाद सुनेत्रा पवार अपने छोटे बेटे जय के साथ शुक्रवार रात बारामती से मुंबई रवाना हो गई थीं. शनिवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह तय किया गया है लेकिन इस कार्यक्रम में शरद पवार परिवार की मौजूदगी नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: विधायक न होते हुए भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार, ये शर्त ना पूरी होने पर छोड़ना पड़ सकता है पद​