News in Brief

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरा मैं तेरी’ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. 2 घंटा 24 मिनट की इस रोमांटिक फिल्म के रिलीज होने से महज 3 दिन पहले सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. इसके साथ ही फिल्म में तीन चीजों को बदलने को कहा है. 

तीन चीजों पर चली कैंची

सीबीएफसी कमिटी इस फिल्म के तीन सीन्स में बदलाव करने को मेकर्स को कहा है. जिसमें बोर्ड ने मेकर्स से सेक्सुअली सीन को 15 सेकेंड छोटा करने को कहा है. इसके साथ ही मूवी में कुछ अश्लील शब्दों को म्यूट करने या हटाने को कहा है. इसके अलावा फिल्म के दूसरे भाग से बोल्ड या अश्लील एक्सप्रेशन को भी मेकर्स को डिलीट करने को कहा गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अनन्या-कार्तिक की रोमांटिक मूवी

बोर्ड का कहना है कि इन तीन चीजों को एडिट करने के बाद फिल्म को हमारी तरफ से हरी झंडी है. एडिट के बाद इस मूवी का रन टाइम 145 मिनट और 41 सेकेंड है. ‘तू मेरी मैं तेरा तू मेरा मैं तेरी’ फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और भूमिका तिवारी ने धर्मा प्रोडक्शन, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है. इसे समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले ये ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्देशन कर चुके हैं.

2026 की शुरुआत होगी धमाकेदार, ‘बॉर्डर 2’ में ‘धुरंधर’ संग इन दो सितारों की एंट्री पक्की, सनी देओल संग करेंगे बड़ा धमाका

क्रिसमस पर होगी रिलीज

इस मूवी में लीड रोल में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं. इस रोमांटिक फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है. फिलहाल, ये दोनों सितारे इन दिनों मूवी के प्रमोशन में जुटे है. ये फिल्म इसी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है.