News in Brief

Border 2 Update: साल 2026 आने से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ ने अपने टीजर ऐसी चिंगारी लगा दी है कि हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म के टीजर में सनी देओल की आवाज ऐसी गूंज रही है कि उसे सुनकर ही पाकिस्तान थर्रा जाएगा. ऐसे में इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर बड़ी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में पहले पार्ट के तीन सितारों की एंट्री होगी.

तीन सितारे करेंगे कैमियो

‘बॉर्डर’ फिल्म 1997 में आई थी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में तीन सितारे अपने किरदार को फिर से जिएंगे. इनका ‘बॉर्डर 2’ में एक छोटा सा कैमियो होगा. जैसा कि पहले फिल्म में भारत और पाकिस्तान वॉर के बीच दिखाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान वॉर पर बेस्ड होगी. ऐसे में अनुराग और प्रोड्यूसर-राइटर निधि दत्ता इस फिल्म में 1997 के उन किरदारों को एक बार फिर से इस मूवी में लाना चाहती हैं. साथ ही सुनील और उनके बेटे अहान का एक साथ स्क्रीन पर फैंस को देखना जबरदस्त तोहफा होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

अक्षय-सुदेश ने किया नवंबर में शूट

‘बॉर्डर’ फिल्म को रिलीज हुए 28 साल हो गए हैं. ‘बॉर्डर 2’ की कहानी कई साल पुरानी वॉर पर बेस्ड है. कहा जा रहा है कि नवंबर में अक्षय खन्ना और सुदेश बेरी ने मुंबई में अपने हिस्से का शूट कर लिया है. सुनील अभी एक फिल्म की शूटिंग में बिजी है. तो उनके हिस्से का शूट वो ग्रीन स्क्रीन पर शूट करेंगे. जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल बाद में किया जाएगा. कहा जा रहा है कि फिल्म को फिर से कई साल पुरानी कहानी को बयां करना होगा तो तीनों सितारों को अपने पुराने ‘बॉर्डर’ लुक में यानी कि यंग दिखाया जाएगा.

fallback

‘वो तो हीरा है…’ बेटी नताशा और दामाद फरदीन खान के सेपरेशन पर बोलीं मुमताज- साथ आने पर कहते हैं-देखेंगे

 

2026 में आएगी ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर’ फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा, पुनी इस्सर और जैकी श्रॉफ थे. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. साथ ही वॉर पर बनी भारत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. जिसमें सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. ये मूवी अगले साल 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.