News in Brief

PM Modi Assam Visit: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में केवल कुछ महीने ही बचे हैं. इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य की राजधानी गुवाहाटी के दौरे पर रहे. यहां पर पीएम मोदी ने करोडों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. आज पीएम मोदी का विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बने आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. यह पहला मौका है जब पीएम का विमान NH पर लैंड किया. असम के लिए यह एक ऐतिहासिक पल रहा. 

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत अवसर मिलता है. जनता जनार्दन के दर्शन करना, उनसे संबोधन करना लगातार चलता रहता है., लेकिन असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है. आज BJP ने जो भी ऊंचाईयां हासिल की हैं, उसका क्रेडिट हमारे पार्टी वर्कर्स को जाता है. हमारा भरोसा ऑर्गनाइज़ेशन पर है. इसलिए इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना हमारे लिए खुशी की बात है. हम एक मंत्र से जुड़े हैं, और वह मंत्र है: भारत माता की जय. 

कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्धाटन 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. यह सेतु  ₹3,030 करोड़ की लागत से बना है और यह 6 लेन का रास्ता है. इतना ही नहीं ये पुल पूर्वोत्तर का पहला ऐसा मार्ग है, जो ‘एक्स्ट्राडोज्ड’ है. इसके बन जाने के बाद उत्तर गुवाहाटी और गुवाहाटी के बीच का घंटों का सफर केवल 7 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा. 

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा? 

पीएम मोदी ने कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है. मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं. इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है. अभी आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है. आज कुछ लोग कांप रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोलो, जोर से बोलो’, ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह, कहा- किसानों-मछुआरों को कर रहे गुमराह

कांग्रेस पर साधा निशाना 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या? वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं. जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो, जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती.

आज की कांग्रेस हर उस विचार हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है, जो देश का बुरा सोचता है. जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं जो लोग, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं, वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं. आज की कांग्रेस हर उस विचार हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है, जो देश का बुरा सोचता है. जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं, जो लोग, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हैदराबादी परेशानी को यूपी में मत घुसने दो’ – खरगे के वायरल बयान से सियासत में भूचाल, आखिर किसकी ओर था इशारा?