
लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं. सरकार ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कमिश्नर से लेकर कई जिलाधिकारियों को बदल दिए है.
बदले गए इन जिलों के डीएम
लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, राकेश कुमार सिंह को गाजियाबाद, अरविंद चौरसिया को लखीमपुर, अंकित अग्रवाल को एटा, बालकृष्ण त्रिपाठी को अमरोहा और शैलेंद्र सिंह को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है. वहीं अंकित कुमार अग्रवाल को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी से एटा का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा नरेंद्र शंकर पांडेय को झांसी मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने किया फ्यूचर प्लान का खुलासा, पतंजलि बनाएगा एलोपैथी मेडिकल कॉलेज
इन अधिकारियों के भी किए गए तबादले
रामी रेड्डी सहकारिता से हटाकर अब उद्यान विभाग का एसीएस (ACS) बनाया गया है, वहीं बीएल मीणा सहकारिता के एसीएस बनाए गए है. इसके अलावा सुधीर गर्ग को वन विभाग से हटाकर दुग्ध विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, वहीं उनकी जगह पर मनोज सिंह को वन विभाग के नए एसीएस नियुक्त किए गए हैं. के रवीन्द्र नायक समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण के प्रमुख सचिव बने हैं, जबकि एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं और मुकेश मेश्राम को डीजी पर्यटन का चार्ज दिया गया है.
लाइव टीवी
